WhatsApp जल्द ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे Status पर गाना लगाना पहले से आसान हो जाएगा। अब यूजर्स अपने पसंदीदा गानों को Star करके सेव कर सकेंगे और अगली बार पूरा म्यूजिक कैटलॉग खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कैसे काम करेगा Starred Music फीचर?

Status में म्यूजिक चुनते समय किसी भी गाने के सामने Star का विकल्प मिलेगा। जिस गाने को आप Star करेंगे, वह आपकी अलग Starred List में सेव हो जाएगा।बाद में अगर किसी गाने को हटाना हो तो उसी ट्रैक पर दोबारा टैप करके Star हटाया जा सकेगा। फिलहाल पसंदीदा गानों की संख्या को लेकर कोई तय सीमा सामने नहीं आई है।

मिलेगा नया Starred Filter

WhatsApp म्यूजिक स्क्रीन में Starred नाम का अलग फिल्टर भी जोड़ रहा है। इसे चुनते ही सिर्फ वही गाने दिखाई देंगे, जिन्हें आपने पहले पसंदीदा के तौर पर सेव किया होगा।यह फिल्टर Suggested, Mood और Genre जैसे दूसरे म्यूजिक फिल्टर के साथ भी काम करेगा, जिससे मनपसंद गाना ढूंढने में कम समय लगेगा।

गाने का पसंदीदा हिस्सा भी चुन सकेंगे

नए अपडेट में सिर्फ गाना चुनने का ही विकल्प नहीं होगा। इसमें Duration Picker भी मिलेगा, जिससे तय किया जा सकेगा कि Status में गाना कितनी देर बजे।इसके अलावा Waveform Selector की मदद से यूजर्स गाने का वही हिस्सा चुन सकेंगे, जिसे वे अपने Status में इस्तेमाल करना चाहते हैं।

अभी Beta में है फीचर

Meta ने अभी यह नहीं बताया है कि Starred Music फीचर सभी यूजर्स के लिए कब जारी होगा। फिलहाल इसकी टेस्टिंग Beta वर्जन में चल रही है। अगर टेस्टिंग के दौरान कोई बड़ा बदलाव नहीं होता है, तो आने वाले अपडेट्स में इसे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है।