Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की सियासत में इस नए चेहरों को लेकर चर्चाएं सुर्खियों में छाई हुई है। विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक गलियारों ने कई बड़े चेहरे व नामी हस्तियां सुर्खियों में छाई हैं। इन दिनों प्रशासनिक सफल को अलविदा कह चुकी पू्र्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीतिक सफर की की शुरुआत को लेकर कई तरफ की अटकले चल रही है। कुछ पार्टियों ने कयासत लगाया की वह किसी बड़ी पार्टी का दामन थामेंगे। लेकिन दिव्या मित्तल ने अपना एक वीडियो जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। ऐसे में आज सोशल मीडिया पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ दिव्या मित्तल की वायरल तस्वीर ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
नेता डॉ. ब्रजेश सिंह राजावत ने शेयर की तस्वीर
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता डॉ. ब्रजेश सिंह राजावत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर को शेयर किया है। शेयर की गई तस्वीर में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल और कुंडा विधायक रघुरात प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी दिया है। जिसमें ब्रजेश सिंह राजावत ने लिखा है, ''क्या उत्तर प्रदेश में राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होगा?
जिस तरह पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल जी ने आज से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की है। राजनीति के कुरुक्षेत्र में स्वागत है, दिव्या मित्तल जी! IAS का अनुभव + राजा भैया जी की जमीनी पकड़ = क्या UP में नई दिशा की शुरुआत? इतिहास अवसर देता है, इबारत नेतृत्व लिखता है।
वायरल तस्वीर को लेकर दिव्या मित्तल की नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
इस वायरल तस्वीर ने सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार इस बात से गर्म कर दिया है कि क्या राजा भैया की जमीनी पकड़ के साथ दिव्या मित्तल का अनुभव राजनीति में नई पारी की शुरुआत एक साथ करेगा? तस्वीर ने यूपी की सियासत में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन इस वायरल तस्वीर के पीछे अभी तक दिव्या मित्तल की तरफ से इसे लेकर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हालांकि बीते दिन दिव्या मित्तल ने अपना एक वीडियो जारी कर इस बात को तो साफ कर दिया था कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगी। इसके साथ ही दिव्या मित्तल ने अपनी खुद की पार्टी बनाने की बात भी कही थी। ऐसे में वायरल तस्वीर का पूरा सच उनकी प्रतिक्रिया के बाद ही सामने आएगा।
यूपी है कर्मभूमि
राजनीति के रण में दिव्या मित्तल कब कदम रखेंगी अभी इसे लेकर अटकलें चल रही है। क्योंकि दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा की नौकरी से त्यागपत्र देकर जैसे सभी को चौंका दिया था ठीक वैसे ही दिव्या मित्तल की राजा भैया के साथ वायरल तस्वीरों ने लोगों के मन में सवाल पैदा कर दिए हैं। दिव्या मित्तल ने राजनीति में आना जरूरी समझा।
दिव्या मित्तल का कहना है कि यूपी उनकी कर्मभूमि है। जहां के लोग उन्हें बेटी की तरह मानते हैं। इसलिए वह अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत यूपी से ही करेंगी। वह यूपी में सामाजिक बदलाव लाने पर जोर दे रही। उनका मानना है कि समाज में बदलाव आएगा तभी लोग खुद को आगे बढ़ाते हुए अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे।
अपने अनुभव किए साझा
अपने प्रशासनिक अनुभवों के बारे में बीते दिन दिव्या मित्तल ने वायरल वीडियो में कहा कि जब वह प्रशसानिक अदिकारी थी तब उनके पास समस्याएं आती थी, कुछ में तुरंत सुनवाई हो जाती थी, लेकिन कुछ जस की तस रहती थी। अपने अनुभव की जानकारी देते हुए दिव्या मित्तल ने कहा कि दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर के लहुरियादह क्षेत्र की महिला के किस्से को साझा किया था।
इसके अलावा पानी की समस्या, स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई आदि जैसी समस्याओं को उजागर किया। दिव्या मित्तल का कहना है कि किसी व्यक्ति को अपने अधिकार के लिए सिफारिश या फोन का सहारा आखिर कब तक और क्यों लेना पड़े?
यह भी पढ़ें: नीला ड्रम हत्याकांड में आज कोर्ट सुनाएगा फैसला, मुस्कान और साहिल को क्या मिलेगी सजा?