असम: असम में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रस्तावित वॉलंटियर्स मीटिंग रविवार 27 सितंबर को शुरू होने से पहले ही रोक दी गई है। गुवाहाटी में पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के कन्वीनर आशुतोष रांका समेत पार्टी के कई नेताओं और वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया है।
CJP नेताओं के हिरासत में लिए जाने पर आक्रोश
CJP के इन नेताओं के हिरासत में लिए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके ने X पर पोस्ट कर, असम पुलिस पर आरोप लगाकर निशाना साधते हुए कहा कि असम पुलिस आशुतोष रांका एवं उनकी टीम को किसी अज्ञात स्थान पर ले गई। इस मामले में अभिजीत दिपके ने कहा कि CJP के नेता एक छोटी वॉलंटियर्स मीटिंग के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने बैठक शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं को रोका
दरअसल, असम के गुवाहाटी में CJP ने अपनी पहली क्षेत्रीय वॉलंटियर्स की बैठक करने की योजना बनाई थी। जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के कई नेताओं एवं वॉलंटियर्स के शामिल होने उम्मीद जताई जा रही थी। CJP के मुताबिक, पुलिस ने बैठक शुरू होने से पहले ही कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंने से रोक दिया।
ये भी पढ़ें-'वोट चोरी' के आरोप पर CM रेखा गुप्ता का पलटवार, बोलीं- देश को गुमराह कर रहा विपक्ष