नई दिल्ली: देश में SIR और वोटर लिस्ट में हो रही गड़बड़ियों को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इसे लेकर विपक्षी दल लगातार भाजपा एवं चुवान आयोग को सवालों के घेरे में घेरने की कोशिश में लगा है। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।
CM रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर बोला हमला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा है कि देश में ऐसी परिस्थितियां पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिनका कोई आधार नहीं है। जिनका उद्देश्य सिर्फ जनता को गुमराह करना है। ताकि लोगों ध्यान विकास कार्यों एवं विपक्ष की नाकामियों से हटकर, विपक्ष द्वारा खड़ी की गई समस्याओं पर चला जाए।
विपक्ष के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि ‘विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। वे चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं जो कि गलत है। चुनाव आयोग में सर्वसम्मति से सभी निर्णयों को लिया जा रहा है।'
SIR के तहत फॉर्म-6 के साथ एक अलग घोषणा-पत्र
इस संदर्भ में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए अपनी प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, SIR के तहत फॉर्म-6 के साथ एक अलग घोषणा-पत्र (Annexure-D) की व्यवस्था की गई है।
विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोप को बताया गलत
विपक्ष के ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग ने पूरी पारदर्शिता के साथ उठाए गए सवालों पर अपना पक्ष जनता के सामने रखा है। इसके साथ ही सीएम ने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें बड़ी संख्या में वोट काटे जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम हटाए जाते हैं जो दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इसलिए मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया को ही वोट चोरी बताकर पेश करना गलत है।
ये भी पढ़ें-देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, साबरमती स्टेशन से होगी परिचालन