Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर शराब पार्टी के दौरान वर्दीधारियों के साथ CRPF के जवानों ने महिला से गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया। पुलिस नें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

शराब पार्टी में की हैवानियत

22 और 23 सिंतबर की मध्य रात्री को अमरोहा जिले के हसनपुर इलाके के झुलपुरी गांव के पाद एक फार्म हाउस में 23 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने जिस फार्म हाउस पर इस वारदात को अंजाम दिया है वह फार्म हाउस उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है। हरियाणा के फतेहाबाद की 23 वर्षीय युवती एक कंपनी में जॉब करती है। दोस्त भावना चौधरी के जरिए CRPF में तैनात मोहित से युवती की मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई।

क्या है मामला

दरअसल मंगलवार की देर रात CRPF में इंस्पेक्टर मोहित युवती डेट पर घूमने के लिए कार से मेरठ आये और यहां से मोहित ने अपने साथ CRPF इंस्पैक्टर लालाराम यादव को कार में बिठाया। कार अमरोहा पहुंची। जहां फार्म हाउस में 2 कमरे लिए। मौके पर मोहित का दोस्त दारोगा संजय और कांस्टेबल प्रमोद मिला। सभी ने शराब पार्टी की। मोहित, लालाराम और संजय तोमर ने युवती से गैंगरेप किया और फिर प्रमोद भी कमरे में घुस आया।

पीड़िता ने प्रमोद को कमरे से किसी तरह बाहर किया और कमरा अंदर से बंद कर लिया। दरिदें रोके नही रूक रहे थे इसलिए उसने पुलिस को फोन किया और मदद मांगी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है। देर रात तक DIG मुनिराज जी और ADG रमित शर्मा अमरोहा में डेरा डाले रहे है।


एसपी ने दी जानकारी

हरियाणा की रहने वाली पीड़िता ने बताया वारदात के बाद देर रात में ही लड़की ने पुलिस अधिकारियों को कॉल कर अपने साथ हुई हैवानियत की सूचना दी। कोई कार्रवाई करने के बजाय पुलिस दिनभर वारदात को दबाए बैठी रही। मामले की जानकारी एसपी को लगी। एसपी के दखल के तुरंत बाद पुलिस नींद से जागी और शाम 4:20 बजे चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा। इसके बाद एसपी लाखन सिंह यादव मीडिया के सामने आए।

आरोपियों को मीडिया के सामने नहीं किया पेश

उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश नहीं किया है। एसपी के मुताबिक युवती से गैंगरेप करने वाले आरोपियों में शामिल दरोगा संजय तोमर और हेड कांस्टेबल प्रमोद मलिक की तैनाती हसनपुर कोतवाली में है। पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। देर शाम मुरादाबाद के DIG मुनिराज जी. अमरोहा पहुंचे। उन्होंने एसपी से इस मामले को लेकर बात की।

लड़की ने गूगल सर्च कर खोजा अमरोहा पुलिस का नंबर

लड़की ने बताया कि हसनपुर थाने का सिपाही प्रमोद खाना और शराब लेकर आया। चारों ने एक कमरे में बैठ कर खाना खाया। शराब पी। मैंने अपने कमरे मे बैठकर खाना खाया। कुछ देर बाद मोहित और लालाराम यादव, संजय तोमर मेरे कमरे में घुस आए। तीनों ने मेरे साथ रेप किया। तीनों आरोपी रेप करने बाद कमरे से बाहर निकल गए।

इसके बाद जब चौथा आरोपी प्रमोद कमरे में आया, तो उसे धक्का देकर बाहर किया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। इसके बाद मैंने गूगल सर्च करके अमरोहा पुलिस का नंबर खोजा और सूचना दी। बुधवार सुबह परेशान युवती ने पुलिस अधिकारियों को काल कर घटना की सूचना दी। दिनभर मामला दबाए बैठी रही पुलिस को दोपहर बाद इस मामले में कार्रवाई करनी पड़ी।

क्या विभाग अपने ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ करेगा कार्रवाई

एसपी के मुताबिक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में शामिल पुलिसकर्मियों पर अभी सस्पेंड किया गया है या नहीं इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या अपने ही आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभाग सही तरीके से जांच कर कार्रवाई करेगा या फिर लीपापोती कर वारदात की फाइलों को ठंडे बस्ते में डालेगा।


यह भी पढ़ें: जब जुड़वा बहनों के सामने सिस्टम हुआ फेल! Biometric बना रोड़ा, Aadhaar Update में DM ने की मदद