राज्य
ओडिशा में सामने आया चोरी का ‘थॉर मॉडल’..ATM उखाड़ ले गए बदमाश,सोती रह गई पुलिस!
ओडिशा के बालेश्वर जिले एक हैरान कर देने वाला खबर सामने आई, जिसने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यह पूरा मामला खैरा थाना क्षेत्र के तुड़ीगड़िया बाजार का है।
ओडिशा के बालेश्वर जिले एक हैरान कर देने वाला खबर सामने आई, जिसने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यह पूरा मामला खैरा थाना क्षेत्र के तुड़ीगड़िया बाजार का है। जहां बदमाशों ने एटीएम कियोस्क को थार से बांधकर घसीटते हुए उखाड़ ले गए। वहीं पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
देर रात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया
जानकारी के अनुसार, यह वारदात शनिवार तड़के करीब 2 बजे हुई। बताया जा रहा है कि 5 से अधिक बदमाश काले रंग की थार में सवार होकर एटीएम कियोस्क पहुंचे। उन्होंने पहले वाहन की मदद से एटीएम मशीन को रस्सी या मजबूत पट्टे से बांधा। इसके बाद कियोस्क का गेट तोड़ा और पूरी मशीन को उसकी जगह से उखाड़ लिया। फिर एटीएम को थार से घसीटते हुए घटनास्थल से ले गए। इस दौरान किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की और बदमाश आसानी से फरार हो गए। बदमाश एटीएम मशीन को एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उन्होंने उसे तोड़कर अंदर रखी नकदी निकाल ली। नकदी निकालने के बाद मशीन को बीच सड़क पर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त एटीएम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में बदमाशों को एटीएम मशीन को थार से बांधकर घसीटते हुए ले जाते देखा जा सकता है। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह स्पष्ट नहीं कि एटीएम में कितनी नकदी मौजूद
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एटीएम में कितनी नकदी मौजूद थी और बदमाश कितनी रकम लेकर फरार हुए। पुलिस बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर मशीन में मौजूद नकदी का हिसाब लगा रही है। इसके बाद ही चोरी गई कुल राशि की आधिकारिक जानकारी सामने आ सकेगी।
घटना से आसपास के इलाकों में भय का माहौल
घटना के बाद तुड़ीगड़िया बाजार और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में चोरी और लूट की कई घटनाएं सामने आई हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि रात के समय पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर छोड़ी गई एटीएम मशीन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
Written By: Geeta Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।