पटना: बिहार में दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती की मुख्य परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दी गई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से बुधवार, 23 सितंबर को इस संबंध में सूचना जारी की गई है। दरअसल, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 27 मई को दो पालियों में 1,799 पदों के लिए परीक्षा संपन्न की गई थी। जिसके बाद मुख्य परीक्षा का इनतजार कर रहे अभ्यर्थी का करियर अधर में फंस गया है।
BPSSC ने परीक्षार्थियों को भ्रामक खबरों से बचने की दी सलाह
हालांकि परीक्षा रद्द होने के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों की निगाहें दोबारा होने वाली परीक्षा की तिथियों पर टिक गई हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दुबारा से लिखित परीक्षा की तारीख की सूचना जल्द ही दी जाएगी। इस संदर्भ में BPSSC की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा संबंधित किसी भी अपडेट के लिए केवल BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट को ही चेक करते करें। सोशल मीडिया पर दिए जाने वाले भ्रामक खबरों एवं अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें।
परीक्षा की तारीखों को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार शुरू
इसके साथ ही बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने सख्त हिदायत देते हुए अभ्यर्थियों को दलालों एवं फर्जी दावा करने वाले असामाजिक तत्वों से सावधान रहने को कहा है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी अभ्यार्थी को किसी भी प्रकार की सेटिंग या धांधली से जुड़ी कोई संदेह या सूचना मिलती है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। बहरहाल, सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द होने से जहां एक तरफ अभ्यर्थियों का इंतजार बड़ा है, वहीं दूसरी तरफ परीक्षा की तैयारी एवं नई तारीखों की घोषणा इंतजार शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें-SIR को लेकर चुनाव आयुक्तों में मतभेद! EC ने दिया जवाब, कहा- सहमति से लिए गए हैं फैसले