West Bengal News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता के पूर्व TMC मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर रेड डाली है। यह रेड दुर्गापूजा टिकटिंग इवेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डाली गई है। इन 15 ठिकानों में इंद्रनील सेन के परिसर भी शामिल किए गए हैं। ईडी की यह जांच मास आर्ट्स सोसाइटी के नाम पर इक्ट्ठा की गई अपराध की काली कमाई से जुड़ी है।
15 ठिकानों में परिसर भी शामिल
मामले में अधिकारियों को कहना है कि जांच के दायरे में उन लोगों को रडार पर लिया गया है जिन्होंने कथित तौर पर एक इवेंट के जरिए मास आर्ट्स सोसाइटी के नाम पर संस्था बनाई। इस समूह में कार्यक्रम के बेचे गए टिकट से काली कमाई को इक्ट्ठा किया गया। इडी की टीम अभी 15 ठिकानों पर ही इस जांच को कर रही है।
इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. ईडी ने अपनी छापेमारी में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन से जुड़े परिसर को भी शामिल किया है। फिलहाल ईडी उन तथ्यों को इक्ट्ठा करने में लगी है। जिसके जरिए पैसों का इस्तेमाल कब, कहां कैसे और कितना किया गया है।
दिलीप घोष का बयान आया सामने
इस रेड के बाद पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार के लिए कोई अनुमति नहीं है, कोई मनमानी नहीं कर सकता है। शिकायत आएगी को तुरंत कार्रवाई होगी। दुर्गा पूजा के नाम पर पैसा उठाना शुरू हो गया है। ये सब गैरकानूनी है इसके विरोध में व्यवस्था सरकार ले रही है
यह भी पढ़ें: 10 साल बाद दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात: आज गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन