नई दिल्ली: 6, अक्टूबर मंगलवार की रात को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे कई इलाकों में लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार,गए, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले में था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई और यह रात लगभग 10:23 बजे आया। भूकंप की गहराई करीब 33 किलोमीटर बताई गई है।

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी कंपन दर्ज किया गया। भूकंप के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए और कई स्थानों पर एहतियात के तौर पर लोग इमारतों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

भूकंप का केंद्र 26.428 उत्तर अक्षांश और 93.060 पूर्व देशांतर

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS)  ने बताया कि उत्तराखंड के चमोली में रात 10:23 बजे (IST) 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। किसी भी तरह के नुकसान या हताहतों के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है। इस बीच, दिन में इससे पहले, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मंगलवार तड़के असम के नागांव ज़िले में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS)  ने X पर एक पोस्ट में बताया कि भूकंप सुबह 4:23:47 बजे (IST) 33 किलोमीटर की गहराई पर आया। NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र 26.428 उत्तर अक्षांश और 93.060 पूर्व देशांतर पर था।

ये भी पढ़ें-मेघालय में BJP को नहीं मिलेगा अतिरिक्त मंत्रिमंडल विस्तार? CM कॉनराड संगमा ने किया साफ इनकार