मुंबई: कनाडा और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर 2026 में कनाडा के दौरे को लेकर स्वागत की भावना जताई है। वहीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा है कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, पीएम मोदी का दिसंबर में कनाडा में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
सिद्धू ने कहा PM मोदी का कनाडा में स्वागत को उत्सुक
इस संदर्भ में कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने को कहा कि ओटावा, दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कनाडा में स्वागत करने के लिए उत्सुक है। मनिंदर सिद्धू ने जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत होना जरूरी है, क्योंकि वे द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को मज़बूत करना चाहते हैं।
भारत-कनाडा बातचीत के जरिए चुनौतियों से निपटेगा
सिद्धू ने कहा कि उनकी यात्रा कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की सरकार के तहत भारत-कनाडा संबंधों को गहरा करने के लगातार प्रयासों का हिस्सा थी। जिसमें नियमित मंत्री-स्तरीय बातचीत और व्यावसायिक जुड़ाव दोनों पक्षों को साझा चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी। सिद्धू ने कहा, "व्यापार मंत्री बनने के बाद से यह मेरी भारत की पांचवीं यात्रा है। जबकि प्रधानमंत्री कार्नी और मैं मार्च की शुरुआत में यहां आए थे। अब हम दिसंबर में प्रधानमंत्री मोदी का कनाडा में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
ये भी पढ़ें-IITs, देश की रक्षा क्षमता बढ़ाने में निभा सकते हैं अहम भूमिका: राजनाथ सिंह