राज्य
दिल्ली में ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, पुलिस छापे के दौरान विदेशी महिला ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग,मौत
Delhi Drugs Factory: दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने अवैध मेथामफेटामाइन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और ड्रग्स के कच्चे माल के गोदाम का खुलासा किया है।
Delhi Drugs Factory: दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने अवैध मेथामफेटामाइन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और ड्रग्स के कच्चे माल के गोदाम का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार ड्रग्स फैक्ट्री का संचालन दिल्ली के स्वरूप नगर में हो रहा था। वहीं इस मामले के कार्रवाई के दौरान एक विदेशी महिला की चौथी मंजिल से कूदने के कारण मौत हो गई।
नॉर्थ जिले के डीसीपी का बयान
नॉर्थ जिले के डीसीपी राजा बांठिया के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई बुराड़ी थाने में दर्ज एक FIR की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई। इसके साथ ही जांच में पुलिस ने फ्रैंक डैशमंड नामक आरोपी को भी गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के आधार पर ही पुलिस टीम स्वरूप नगर स्थित एक इमारत तक पहुंची
पुलिस ने जब्त किया हेरोइन
पुलिस ने इमारत की तीसरी मंजिल पर छापेमारी कर रोमियो उर्फ स्काई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 30 ग्राम एमडीएमए और 1.5 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद पुलिस की टीम इमारत की चौथी मंजिल पर पहुंची। जहां 2 अलग-अलग फ्लैटों में अफ्रीकी मूल के नागरिक रह रहे थे।
पुलिस को देखते ही इमारत से कूदी विदेशी महिला
जानकारी के अनुसार पुलिस जब चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में पहुंची, वहां स्टेला पीयूस नाम की विदेशी महिला मौजूद थी। अचानक पुलिस को देखते ही महिला घबरा गई और अचानक फ्लैट की बालकनी से कूद गई। महिला को बुराड़ी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तलाशी के दौरान पुलिस को मिले कई सूबत
यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने एक संदिग्ध मौत की जांच के दौरान अपार्टमेंट की तलाशी ली। जांच के दौरान चौथी मंजिल पर रहने वाले अफ्रीकी नागरिक मार्टिन आरोन के पास से एक चाबी बरामद हुई, जो मृतका स्टेला पीयूस के फ्लैट के बंद कमरे की निकली। कमरे का ताला खोलते ही पुलिस हैरान रह गई, क्योंकि वहां भारी मात्रा में केमिकल, बीकर, पाइप, इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीनें और अन्य उपकरण मौजूद थे। शुरूआती जांच में खुलासा हुआ कि कमरे का उपयोग मेथामफेटामाइन और एमडीएमए जैसी प्रतिबंधित ड्रग्स के निर्माण के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तैयार ड्रग्स, कच्चा माल और निर्माण उपकरण जब्त कर लिए हैं। अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है ताकि ड्रग्स सप्लाई के स्रोत और इसके वितरण क्षेत्र का पता लगाया जा सके।
Written By: Geeta Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।