Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में से एक करोलबाग के गफ्फार मार्केट में आग लग गई है। दिल्ली फायर सर्विसेज ने जानकारी दी है कि गफ्फार मार्केट में आग लगने की घटना के बाद दमकल की 4 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
अतिरिक्त टैंकर भी भेजे
दिल्ली के करोल बाग के गफ्फार मार्केट में आग की घटना सामने आई है। आग की घटना 'चेन वाली गली' के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में हुई है। आग इतनी भीषण है कि इस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कुल 22 गाड़ियों को मौके पर बुलाया है। इसके अलावा, पानी के अतिरिक्त टैंकर और लाइटिंग का सामान भी घटनास्थल पर भेजा गया है।दुकान में आग लगने की यह घटना शुक्रवार की सुबह हुई।
आग बुझाने का काम लगातार जारी
आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दमकल की 22 गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। आग बुझाने का काम लगातार जारी है। आग से दुकान में किना नुकसान हुआ है, ये जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। आग बुझने की कोशिश लगातार जारी है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट! UP-बिहार और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जाने IMD की खास रिपोर्ट