लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार 27, सितंबर को एक प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एवं विपक्षी दल अपने राजनीतिक हितों के लिए भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने व लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली हर साज़िश का हिस्सा बनते रहे हैं।

SIR को लेकर विपक्ष पर योगी ने साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा कि आजकल SIR को लेकर कांग्रेस, सपा एवं आरजेडी लगातार बयानबाजी कर रही है। विपक्ष पार्टी एवं यूपीए गठबंधन से जुड़े अन्य दलों के मौजूदा काम व बयान बेहद गैर-जिम्मेदाराना हैं। हमेशा से ही विपक्षी दलों का ऐसा ही रवैया रहा है।

कांग्रेस अपनी गैर जिम्मेदार हरकतों पर कंट्रोल करे

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और उनकी सहयोगी विपक्षी पार्टियां भारत की लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने चाहती है। कांग्रेस, सपा, आरजेडी और विपक्षी दलों ने SIR को लेकर जितनी हायतौबा मचाई वो दुर्भाग्यपूर्ण है। इलेक्शन जीत जाएं तो इनका पुरुषार्थ और अगर जनता इनको खारिज कर दे तो इलेक्शन कमीशन, ईवीएम दोषी। कांग्रेस को अपनी गैर जिम्मेदार हरकतों पर कंट्रोल करना चाहिए।

ये भी पढ़े-CJP नेता आशुतोष रांका समेत कई वर्कर्स हिरासत में, पुलिस कार्रवाई पर भड़के अभिजीत दिपके