पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ममता गुट ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के कालीघाट में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के लिए जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घर से बाहर निकल रहीं थीं तो एक महिला ने उन पर हमला करने की कोशिश की।
ममता बनर्जी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई
ममता गुट के आरोपों के मुताबिक, एक युवा महिला कालीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री के घर के बाहर पहुंची थी। उस महिला ने साड़ी में चाकू छिपा रखा था। जैसी ही ममता बनर्जी घर से बाहर निकलीं उस महिला ने बनर्जी की साड़ी खींची और पर उन पर हमला करने की कोशिश की।
TMC कार्यकर्ताओं ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले
इसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस महिला को पकड़ा और बाद में उसे कालीघाट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को सौंपने से पहले, कार्यकर्ताओं ने उसे ज़मीन पर दबाकर उससे पूछताछ की, जबकि कथित हमलावर महिला ने कोई पछतावा नहीं दिखाया। इस कथित घटना के बाद ममता के सहयोगियों ने पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
ये भी पढ़ें-अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- SIR पर दोष देना बंद करें; 2029 में भी हारेगी कांग्रेस