नई दिल्ली: नई दिल्ली में आज 2, अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कई संगठनों ने प्रदर्शन की घोषणा की है। जिनमें आम आदमी पार्टी, लेफ्ट और यूथ कांग्रेस समेत विभिन्न संगठन शामिल हैं। इन प्रस्तावित प्रदर्शनों को देखते हुए देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू है और जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर पाबंदी लगी है।
प्रदर्शनों को लेकर दिल्ली में पुलिल और प्रशासन हाई अलर्ट
दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शनों को लेकर कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर हजारों जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली से सटे यूपी एवं हरियाणा के बॉर्डर पर भी पुलिस दल चौकस कर दी गई है। कई संगठनों द्वारा किए जाने वाले इन प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए नई दिल्ली के सभी VVVIP इलाकों में एक्स्ट्रा फोर्स तैनात की है।
BNSS की धारा 163 के तहत प्रदर्शन पर लगी पाबंदियां
दरअसल, आज दिल्ली में कई समूहों ने प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी नई दिल्ली इलाके में लगाए गए हैं और पुलिस एवं प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। सार्वजनिक सुरक्षा, शांति एवं ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली एवं उसके आसपास के इलाकों में BNSS की धारा 163 के तहत पाबंदियां लगा दी गई हैं। दिल्ली पुलिस के आदेश के अनुसार बिना लिखित अनुमति के सार्वजनिक सभा, 5 या उससे ज्यादा लोगों का जमावड़ा, जुलूस, प्रदर्शन एवं धरना जैसी गतिविधियों पर रोक है।