राज्य
युवक ने शक के चलते प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, जांच में खुले चौंकाने वाले राज
Lucknow murder case: लखनऊ से बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां युवक ने प्रेमिका पर दूसरे युवक के साथ रिश्ता होने के शक में उसकी हत्या कर दी।
Lucknow murder case: लखनऊ से बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां युवक ने दूसरे युवक के साथ रिश्ता होने के शक में प्रेमिका की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं अब लखनऊ पुलिस ने शिवानी सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। साथ ही पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सगाई के महज 4 दिन बाद हुआ।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस जांच में पता चला कि शिवानी की हत्या उसके बॉयफ्रेंड प्रेम कुमार मांझी ने जलन और शक के चलते की थी। पुलिस के अनुसार शिवानी सिंह 17 मई की दोपहर करीब 1 बजे घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थी,लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान सोमवार सुबह सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के जंगल में एक युवती का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तस्वीर परिजनों को दिखाई,जिसके बाद परिजन ने अपनी बेटी शिवानी के रूप में पहचान की।
आरोपी प्रेमी ने कबूला जुर्म
लखनऊ के आवास विकास योजना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की हत्या उसके प्रेमी प्रेम कुमार मांझी ने की थी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
डिलीवरी बॉय का काम करता है आरोपी प्रेमी
पुलिस के अनुसार, प्रेम कुमार मांझी मूल रूप से बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है और लखनऊ के एल्डिको कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। वह एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। आरोपी ने बताया कि वह शिवानी के साथ पिछले कई वर्षों से रिश्ते में था। हालांकि, पिछले कुछ समय से उसे शक होने लगा था कि शिवानी अपने ऑफिस के सहकर्मी मनीष के करीब आ रही है। दोनों की तस्वीरें और बातचीत देखकर उसके मन में जलन और गुस्सा बढ़ता गया।
शक के चलते आरोपी ने रची हत्या की साजिश
इसी शक के चलते आरोपी ने हत्या की साजिश रची। रविवार रात वह शिवानी को बाइक पर बैठाकर आवास विकास योजना क्षेत्र के पास जंगल में ले गया। वहां उसने वाटर लेवलिंग में इस्तेमाल होने वाले रबर पाइप से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने शव को झाड़ियों में फेंक दिया और पहचान छिपाने के लिए पास पड़ी सीमेंट की ईंट से सिर कुचल दिया। वारदात के बाद आरोपी ने शिवानी का मोबाइल फोन तेलीबाग नहर में फेंक दिया।
परिवार का सहारा थी मृतिक शिवानी
शिवानी अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ एल्डिको उद्यान इलाके में रहती थी। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उसकी मां घरों में काम करती हैं, जबकि पिता शटरिंग मजदूर हैं। शिवानी नौकरी कर परिवार का सहारा बन रही थी। हाल ही में 14 मई को उसकी सगाई प्रकाश नामक युवक से हुई थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। हत्या में इस्तेमाल की गई सीमेंट की ईंट भी बरामद कर ली गई है।
Written By: Geeta Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।