राज्य
प्यार का जाल,भरोसे का खेल…'दारोगा' बनकर ठग ने टीचर से ऐंठे 22 लाख, निकला शादीशुदा
Bareilly News: यूपी के बरेली जिले के बारादरी इलाके की एक महिला टीचर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
Bareilly News: यूपी के बरेली जिले के बारादरी इलाके की एक महिला टीचर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां शिक्षिका की मुलाकात एक मेट्रोमोनियल साइट पर उत्तराखंड के काशीपुर के रहने वाले रितिक कंबोज नाम के युवक से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई,फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी। रितिक ने खुद को दरोगा बताकर महिला शिक्षिका के साथ धोखा किया।
आरोपी ने मंदिर में की शिक्षिका संग शादी
जानकारी के मुताबिक आरोपी रितिक ने खुद को दरोगा बताया। जिससे शिक्षिका को उस पर भरोसा हो गया। फिर कुछ समय बाद रितिक ने शादी का प्रस्ताव रखा और शिक्षिका मान गईं। रितिक शिक्षिका को अपने साथ गाजियाबाद ले गया, वहां आर्य समाज मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। शादी के बाद वह शिक्षिका को वापस बरेली छोड़ गया।
प्लॉट नाम पर आरोपी ने की शिक्षिका संग ठगी
शादी के बाद रितिक ने शिक्षिका से कहा कि उसे काशीपुर में मकान खरीदना, जो शिक्षिका के नाम पर होगा। इस भरोसे में आकर शिक्षिका ने पहले 10 लाख रुपये दिए। इसके बाद 10 लाख रुपये और RTGS के जरिए ट्रांसफर कर दिए। फिर कुछ दिन बाद रितिक ने नया बहाना बनाया। उसने कहा कि उसके चाचा को प्लांट लगाने के लिए ढाई लाख रुपये की जरूरत है।
महिला टीचर से ऐंठे 22 लाख
दोबारा शिक्षिका ने बिना ज्यादा सोचे पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस तरह कुल मिलाकर करीब साढ़े बाइस लाख रुपये रितिक ले चुका था। जब काफी समय तक मकान की रजिस्ट्री नहीं हुई और रितिक बहाने बनाने लगा, तब शिक्षिका को शक हुआ। उसने दबाव बनाया तो रितिक ने बात करना कम कर दिया। जांच-पड़ताल करने पर शिक्षिका को सबसे बड़ा झटका लगा कि रितिक पहले से ही शादीशुदा है। उसने झूठ बोलकर न सिर्फ शादी की,बल्कि पूरे प्लान के तहत पैसे भी ठगे,और वह कोई दरोगा भी नहीं है।
आरोपी ने शिक्षिका को दी जान से मारने की धमकी
वहीं जब शिक्षिका ने विरोध किया और पैसे वापस मांगे, तो रितिक डराना-धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने शिक्षिका को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि शिक्षिका ने हिम्मत जुटाकर बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Written By: Geeta Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।