India vs West Indies ODI Series: 27 सितंबर से भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच की श्रृंखला का शुभआरंभ होगा। सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 16 सितंबर, बुधवार को स्क्वाड घोषित कर दिया था, जिसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई तो उप कप्तान केएल राहुल को बनाया गया।
विराट कोहली भी वनडे सीरीज के लिए चुने गए हैं तो रोहित शर्मा को भी 15 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है। हालांकि, इस सीरीज से टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2027 अभियान का बिगुल फूंक देगी।
वनडे श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे भी मौका मिलेगा तो साधारण प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को यही से टाटा बाय-बाय किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं इस सीरीज में किन प्रमुख चेहरों पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।
रोहित के बल्ले से रन जरूरी
चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का चयन भी किया है। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर रोहित के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच माना जा रहा था लेकिन लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शतक के बाद चयनकर्ताओं ने अनुभवी ओपनर पर अपना भरोसा कायम रखा है।
हालांकि, यह सीरीज हिटमैन के वनडे भविष्य के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगी, क्योंकि इसी के आधार पर उनको आगे खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में रोहित तीन में से दो मैचों में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। रोहित पर दवाब होना स्वाभाविक है। लेकिन वह भी इस सीरीज में रन बनाने के लिए बेताब होंगे।
नीतीश कुमार रेड्डी गंभीर की नजरें
युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स 2026 से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया गया है। अचानक वनडे टीम में रेड्डी की एंट्री यह बता दिया है कि चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट उनको आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए देख रहे हैं।
ऐसे में रेड्डी भी इस सीरीज में बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। आपको बताते दें कि, हाल ही में गंभीर ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे साफ हो गया है कि रेड्डी भी वर्ल्ड कप 2027 के मास्टर प्लान का हिस्सा हैं। हेड कोच ने कहा,
“हम जानते हैं कि एक साल बाद जब हम दक्षिण अफ्रीका में वनडे विश्व कप खेलने जाएंगे, तब सीम बॉलिंग ऑलराउंडरों की कितनी अहमियत होगी। हार्दिक की वापसी से स्थिति और भी बेहतर हो जाएगी। कई बार तो हमें प्लेइंग इलेवन में हार्दिक और नीतीश दोनों को खिलाने का मौका भी मिल सकता है।”
जडेजा-गायकवाड के पास मौका
अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का चयन वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए किया गया है। इस दिग्गज को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में स्थान नहीं मिला था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उनको वापसी का मौका मिला है।
ऐसे में जडेजा भी गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया की वनडे टीम में अपनी जगह को दोबारा पक्का करना चाहेंगे। जडेजा के अलावा दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ पर भी सबकी नजरें रहने वाली हैं, जिन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे में शानदार सैकड़ा जड़ा था।
गायकवाड़ ने दूसरे वनडे में 83 गेंदों पर शानदार 105 रन बनाए थे लेकिन इसके बावजूद उनको टीम से बाहर कर दिया था। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ उनको नंबर चार पर खेलने का मौका मिल सकता है, जहां वह बेहतरीन पारियां खेलना चाहेंगे।
भारतीय टीम का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), नमन धीर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, आकिब नबी।
ये भी पढ़ें- मंधाना-शेफाली ओपनिंग, चौथे पर हरमनप्रीत कौर, सेमीफाइनल मैच में भारत की संभावित प्लेइंग-11