IND vs WI Full Schedule: भारत–वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच और पांच टी20 मैचों श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बुधवार को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली मुख्य चयन समिति ने वनडे और टी2 स्क्वाड का चयन किया है।

जहां वनडे में शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है तो केएल राहुल को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, टी20 टीम का नेतृत्व श्रेयस अय्यर और उप कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। चलिए आपको बताते दें कि, इस सीरीज के वनडे और टी20 मैच कब और कहां खेले जाएंगे और भारतीय समयानुसार कितने बजे मुकाबले शुरू होंगे।

कब शुरू होगी वनडे सीरीज?

भारत और वेस्टइंडीज की बीच तीन मैच की वनडे सीरीज भारतीय सरजमीं पर खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर 2026, रविवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 30 सितंबर 2026, बुधवार को गुवाहाटी के बरसापारा इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

वहीं, श्रृंखला का तीसरा मैच 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। श्रृंखला के तीनों मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे तो इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान आएंगे।

6 सितंबर से टी20 सीरीज शुरू

वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सीरीज का पहला टी20 मैच होगा। इस मैच की मेजबानी लखनऊ में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम, इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दूसरा मैच रांची में स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होगा। तीसरा टी20 मैच 11 अक्टूबर 2026, रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं, चौथे टी20 मैच की मेजबानी 14 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम करेगा। सीरीज का पांचवां मैच 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि, ये सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे।

पूरा शेड्यूल:

मैच संख्या नंबर दिन तारीख समय मैच स्थान
1 रविवार 27-सितंबर-26 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे तिरुवनंतपुरम
2 बुधवार 30-सितंबर-26 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे गुवाहाटी
3 शनिवार 03-अक्टूबर-26 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे नया चंडीगढ़
4 मंगलवार 06-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच लखनऊ
5 शुक्रवार 09-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे दूसरा टी20 मैच रांची
6 रविवार 11-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच इंदौर
7 बुधवार 14-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हैदराबाद
8 शनिवार 17-अक्टूबर-26 शाम 7:00 बजे 5वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बेंगलुरु

भारत का वनडे और टी20 टीम का स्क्वाड:

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

ये भी पढ़ें- रोहित-विराट को मौका, नमन-आकिब को पहली बार मिली जगह, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान