Most Runs Among Active Batters in ODI: वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने भारत के लिए 1989 से 2012 के बीच कुल 463 वनडे मैच खेले थे, जिसकी 452 पारियों में उन्होंने 44.83 की शानदार औसत से 18,426 रन बनाए थे।

लेकिन, जब वर्तमान में खेल रहे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात आती है तो इसमें केवल दो प्लेयर 10 हजार से अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं तो एक बल्लेबाज ने अभी सिर्फ 7 हजार रन बनाए हैं। चलिए आपको बताते है वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले 3 एक्टिव खिलाड़ियों के बारे में।

विराट कोहली शीर्ष पर काबिज

चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले मोस्ट एक्टिव खिलाड़ी हैं। विराट वनडे क्रिकेट में अभी भी सक्रिय हैं और उनका लक्ष्य वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम में बने रहने का है।

आपको बता दें कि, विराट ने भारत के लिए अभी तक 314 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 302 पारियों में उन्होंने 58.59 की सदाबाहर औसत से 14,941 रन बनाए हैं। विराट वनडे में 54 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं तो इस प्रारूप में वह 79 अर्धशतकीय पारियां भी खेल चुके हैं।

रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज हैं, लेकिन जब बात एक्टिव खिलाड़ियों की होती है तो वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच जाते हैं।

हिटमैन के नाम से फेमस रोहित ने वनडे क्रिकेट में खेली 280 पारियों में 48.95 की औसत से 11,895 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 34 शतक और 62 अर्धशतक निकले हैं। आपको बताते दें कि, रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं तो वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 264 भी रोहित के नाम पर दर्ज है। 

जो रूट तीसरे पर मौजूद

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले एक्टिव बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। रूट ने इंग्लिश टीम के लिए 2013 से 2026 के बीच 192 वनडे खेले हैं, जिसकी 181 पारियों में उन्होंने 51.15 की बेहतरीन औसत से 7826 रन बनाए हैं। रूट वनडे में 20 शतक और 48 अर्धशतक ठोक चुके हैं।

ब्रेंडन टेलर चौथे नंबर पर

जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे एक्टिव खिलाड़ी हैं। टेलर ने 209 वनडे मैच की 207 पारियों में 35.14 की औसत से 6747 रन बनाए हैं। इस दौरान टेलर वनडे में 11 शतक और 39 अर्धशतक ठोक चुके हैं। 

पांचवें पर बाबर आजम

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले एक्टिव बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। बाबर ने मैन इन ग्रीन के लिए खेले 143 वनडे की 140 पारियों में 53.43 की औसत से 6626 रन बनाए हैं।

बाबर वनडे में फिलहाल 20 शतक और 38 अर्धशतक ठोक चुके हैं तो उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 158 रन है।

ये भी पढ़ें- पिछले 6 महीने से लटक रही थी अजीत अगरकर पर तलवार, BCCI ने कर ली पूरी तैयारी, अब जाएगी सीधा कुर्सी!