Virat Kohli: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2027 उनके करियर का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट होगा।

कोहली ने साफ किया कि इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए वह अपना सब कुछ झोंक देंगे। दिग्गज बल्लेबाज ने जियो हॉटस्टार से बातचीत में यह भी खुलासा किया कि खिलाड़ियों के सामने विदेशी हालात में खेलने की अतिरिक्त चुनौती भी आएगी।

उन्होंने यह भी माना कि वर्ल्ड कप के समय प्लेयर्स को हाई इंटेंसिटी बनाए रखने के लिए काफी शारीरिक और मानसिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

एक दिन में खेलने होंगे हैं 2.5 T20 मैच

भारत का तीनों प्रारूपों में नेतृत्व कर चुके विराट कोहली ने जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए कहा,

"50 ओवर के वर्ल्ड कप की इंटेंसिटी किसी भी चीज से ज्यादा होती है, क्योंकि अब, यह T20 लेवल की इंटेंसिटी वाले 10 मैचों की बात है। लेकिन आप एक दिन में 2.5 T20 मैच खेल रहे होते हैं और एक बड़े टूर्नामेंट और वर्ल्ड कप में 10 मैचों तक उस इंटेंसिटी को बनाए रखना एक बड़ी बात है।"

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद इंटरनेशनल टी20 को अलविदा कह दिया था लेकिन वह आईपीएल में अभी भी एक्टिव हैं।

हमारा मकसद वर्ल्ड कप जीतना है-कोहली

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, इसको लेकर पूर्व कप्तान ने कहा

"बेशक, हमारा मकसद वर्ल्ड कप जीतना ही है और इसके लिए जो कुछ भी करना पड़े, मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।"

बता दें कि, कोहली इस समय भारत के लिए केवल एकदिवसीय प्रारूप के खेलते हैं और आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप के बाद वह इसको भी अलविदा कह देंगे। ऐसे में यह कोहली के इंटरनेशनल करियर का अंतिम पड़ाव होगा।

वेस्टइंडीज से शुरू होगी वर्ल्ड कप की तैयारी

शुक्रवार को टीम के तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने साफ कर दिया था कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू करेंगी।

इसके बाद साल के आखिर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में कीवियों के खिलाफ पांच वनडे मैच खेलने है तो श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की भिड़ंत घरेलू प्रशंसकों के सामने होगी। साल 2027 की शुरुआत भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलकर करेगा। बता दें कि, भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे रविवार को खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारत की वनडे टीम: 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

ये भी पढ़ें- ‘हम पूरे मैच में…’ जापान के कप्तान ने दिया बड़ा बयान, भारत को लेकर कही ये बात