Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। पहले टी20 में वैभव ने 50 रन बनाए थे तो दूसरे मैच में उनके बल्ले से 20 रन निकले थे। इसके बाद तीसरे मैच में वैभव ने 81 रन की शानदार पारी खेल, सभी को चौंका दिया था।

वैभव ने मात्र 49 गेंदों पर 81 रन बनाए थे, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। पूरी सीरीज में उनके बल्ले से 151 रन निकले, जिसके बाद उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

यह अवार्ड मिलने के बाद लग रहा था कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी20 मैच में वैभव को चांस मिलेगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनको दरकिनार कर संजू सैमसन को तीन मैचों में चांस दिया।

वैभव को नहीं मिला चांस

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम मैनेजमेंट ने वैभव को नजरअंदाज करके संजू सैमसन के साथ जाने का फैसला किया था। इस मैच में संजू के बल्ले से सिर्फ 10 रन बनाने में सफल रहे थे।

इसके बाद लग रहा था कि दूसरे टी20 में वैभव को मौका मिल सकता है लेकिन कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संजू पर भरोसा कायम रखा और उन्होंने इस मौके को लपक लिया।

दूसरे टी20 में संजू के बल्ले से 22 गेंदों पर 57 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी निकली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 259.09 का था। संजू फॉर्म पा चुके थे और उम्मीद थी कि तीसरे टी20 में संजू को आराम देकर गंभीर कम से कम एक मैच वैभव को दे सकते हैं, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर जब टॉस के लिए आए तो उन्होंने वैभव के खेलने की घोषणा नहीं की।

क्यों नहीं मिला वैभव को मौका?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच में खेलने का मौका क्यों नहीं मिला? तो इसका जवाब है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में फिलहाल 5 बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अगर वैभव को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया जाता तो इसकी संख्या बढ़कर छह हो जाती।

यही कारण था कि आखिरी टी20 मैच में भी वैभव को मौका न देकर टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन के साथ जाने का फैसला किया, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वहीं, वैभव के आने से टीम इंडिया के शीर्ष तीन में बाएं हाथ के बल्लेबाज हो जाते और इसी को रोकने के लिए ओपनिंग में संजू को शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिल सकता है मौका

वैभव सूर्यवंशी को अभी तक भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू इंग्लैंड की धरती पर किया था तो फुल टाइम ओपनर के तौर पर जिम्बाब्वे में खेले थे, जहां उनकी बल्लेबाजी ने सभी को काफी प्रभावित किया था।

हालांकि, भारत में उनको अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू टी20 सीरीज में वैभव को चांस मिल सकता है। यह सीरीज पांच मैचों की होगी, जिसमें वैभव कम से कम दो मैच खेल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘मेरे मंगेतर…’ सगाई के 6 महीने बाद टूटा शॉ-आकृति का रिश्ता, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट