भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने सगाई की घोषणा के लगभग छह महीने बाद अलग होने का फैसला किया है। आकृति अग्रवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की।

सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और अभिनेत्री आकृति अग्रवाल ने कहा कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और दोनों ने अपने भविष्य के लक्ष्यों और परिस्थितियों में अंतर महसूस किया है। उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में अटकलें न लगाने का अनुरोध किया। 

इंस्टाग्राम के जरिए दी जानकारी

आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दोनों के अलग होने की जानकारी शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "भारी मन से मैं यह बताना चाहती हूं कि मेरे मंगेतर और मैंने अपने भविष्य के लक्ष्यों और परिस्थितियों में अंतर के कारण अलग होने का फैसला किया है।

हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक-दूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन हमने यह स्वीकार कर लिया है कि हमारे रास्ते एक साथ नहीं चल सकते। अपनी जिम्मेदारियों और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।"

हमारी निजता का सम्मान करें - आकृति

सोशल मीडिया के जरिए आकृति अग्रवाल ने प्रशंसकों से दोनों की निजता का सम्मान करनी की गुजारिश भी की है। उन्होंने लिखा,

"मैं हम दोनों के लिए आगे बढ़ने के साथ-साथ केवल शुभकामनाएं, शांति और खुशी की कामना करती हूं। मैं सभी से विनम्र निवेदन करती हूं कि इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे निर्णय के पीछे के कारणों के बारे में अटकलें या अनुमान न लगाएं। समझने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by AKRITI AGARWAL (@akritiagarwal7)

8 मार्च को हुई थी सगाई

शॉ और अग्रवाल ने 8 मार्च को अपनी सगाई की घोषणा की, जिसमें भारतीय बल्लेबाज ने इस अवसर की कई रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में शॉ अग्रवाल को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में यह जोड़ा अपनी सगाई की अंगूठियां दिखाते हुए नजर आ रहा है।

"मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर जीवन भर की सफलताओं तक। वह मेरी संपूर्ण पारी है!"

शॉ ने पोस्ट को कैप्शन दिया था। यह करार शॉ के करियर के एक अहम मोड़ पर हुआ, जब वह घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी स्थिति को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे। 

2018 में किया था डेब्यू

आईसीसी अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप के तुरंत बाद ही पृथ्वी शॉ को सीनियर टीम इंडिया में जगह मिल गई थी। उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला और उसी में शानदार शतक ठोक दिया।

हालांकि, साल 2021 के बाद वह दोबारा टीम इंडिया में नजरह नहीं आए तो आईपीएल 2025 में अनसोल्ड रहने के बाद 2026 की नीलामी के अंतिम दौर में दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा था।

हालांकि, शॉ ने आईपीएल 2026 के सीजन में एक भी मैच नहीं खेला। इस घोषणा के बाद शॉ ने अपनी सगाई की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से हटा दी हैं।

ये भी पढ़ें- श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुशा बने ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ,’ भारत को किया था टेस्ट में परेशान, ठोक दिए थे 3 शतक