Billy Root Retirement: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट और उनके परिवार के लिए बुधवार का दिन काफी आंखों को नम करने वाला रहा। एक तरफ जो रूट दुनिया के महान बल्लेबाज बनने की राह पर हैं तो दूसरी ओर उनके भाई ने 14 साल बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया।

रूट ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। वह करीब 14 साल तक पेशेवर क्रिकेट का हिस्सा रहे, लेकिन अंत में उन्होंने इस खेल को अलविदा कह दिया।

सरे के खिलाफ खेला आखिरी मैच

जो रूट के छोटे भाई बिली रूट ने मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन 2026 में अपना आखिरी मैच खेला था। इसी महीने उन्होंने सरे के खिलाफ मैदान पर अंतिम बार उताया था। हालांकि, उन्होंने दोनों पारियों में मात्र 11-11 रन बनाए।

इस मैच के समाप्त होने के 10 दिन के अंदर उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया। बिली अपने बड़े भाई जो रूट की तरह इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व नहीं कर सके, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कई उपलब्धियों को प्राप्त किया।

बिली रूट ने लिया संन्यास

इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जो रूट के छोटे भाई बिली रूट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। बिली ने बुधवार (23 सितंबर) को इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने अपने घरेलू करियर में कुल 193 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 6406 रन बनाए थे।

उन्होंने अपने करियर में 10 बार 100 का आंकड़ा पार किया तो 26 अर्धशतकीय पारियां भी इस दौरान खेलीं। बिली ने बल्ले के अलावा अपनी गेंदबाजी से 14 विकेट भी झटके थे। छोटे रूट ने प्रथम श्रेणी में 83 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 4107 रन बनाए थे तो लिस्ट-ए में खेले 60 मैचों में 1665 रन बनाए।

शेयर किया भावुक पोस्ट

बिली रूट ने सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट का ऐलान किया और एक भावुक पोस्ट इस दौरान शेयर किया। बिली रूट ने लिखा,

‘’अब क्रिकेट से संन्यास लेने का समय आ गया है। काउंटी क्रिकेट में 14 शानदार वर्षों के बाद, मैंने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।  दो महान क्लबों का प्रतिनिधित्व करना और चार ट्रॉफी जीत की सफलता में भागीदार होना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। मुझे बेहद खुशी है कि मुझे उस खेल में अपना करियर बनाने का मौका मिला जिसे मैं बचपन से प्यार करता आया हूं।’’

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Bill Root (@billyroot07)

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, मां की आंखें हुईं नम, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं