Mirabai Chanu: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। गोल्ड के लिए उनकी भिड़ंत साउथ कोरिया की के री सॉन्ग गम से हुई थी, लेकिन उनको रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतने पर मीराबाई ने खुशी जताई है तो इसी दौरान उनकी मां का एक बयान भी सामने आया है। उनकी मां ने अपनी बेटी के जीतने पर खुशी व्यक्त की है और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया है। मीराबाई के मेडल जीतने पर भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी उनको शुभकामनाएं दी हैं।
मीराबाई चानू की मां ने व्यक्त की खुशी
एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने के बाद मीराबाई चानू की मां ने कहा,
"मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे उम्मीद थी और मैंने सोचा था कि वह स्वर्ण पदक जीतेगी, लेकिन रजत पदक जीतने से भी हमें अपार प्रसन्नता मिली है। अगर वह स्वर्ण पदक जीतती तो हम और भी खुश होते, लेकिन फिर भी मुझे उस पर बहुत गर्व है।’’
Imphal East, Manipur: Weightlifter Saikhom Mirabai Chanu clinched a silver medal in the women's 49 kg weightlifting event at the 2026 Asian Games
— ANI (@ANI) September 23, 2026
Her mother, Saikhom Tombi Leima, says, "We are very happy. We had hoped she would win the gold medal, but she won the silver. We… pic.twitter.com/FD6VqxZa0q
चानू ने 198 किलोग्राम के संयुक्त भारोत्तोलन के साथ एशियाई खेलों में अपना पहला पदक हासिल किया और महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पोडियम स्थान के लिए लंबे इंतजार को समाप्त किया।
उत्तर कोरिया की खिलाड़ी ने जीता गोल्ड
ओलंपिक पदक विजेता ने स्नैच के अपने तीनों प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए और 83 किलोग्राम, 85 किलोग्राम और 87 किलोग्राम भार उठाया।
क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 107 किलोग्राम के भार से शुरुआत की और अपने दूसरे प्रयास में सफलतापूर्वक 111 किलोग्राम भार उठाकर कुल 198 किलोग्राम के साथ प्रतियोगिता समाप्त की।
वहीं, साउथ कोरिया की के री सॉन्ग गम ने कुल 215 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा तीसरा स्थान इंडोनेशिया की लुलुक डायना त्रि विजयाना हासिल किया और कांस्य पदक जीता।
राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं
एशियाई खेलों में भारत का नाम ऊंचा करने वालीं मीराबाई चानू की सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा,
"एशियाई गेम्स 2026 में महिला 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। इस उपलब्धि से भारत को 28 वर्षों के बाद एशियाई गेम्स में भारोत्तोलन में पदक मिला है।’’
I extend my heartiest congratulations to Mirabai Chanu on winning the Silver Medal in the Women’s 49kg Weightlifting event at the Asian Games 2026. This achievement brings India a weightlifting medal at the Asian Games after 28 years. With medals at several prestigious…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 23, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चानू को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने द्विटर पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा,
"मिराबाई चानू के लिए एक विशेष रजत पदक! महिला भारोत्तोलन स्पर्धा में पदक जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई।’’
A special Silver for @mirabai_chanu! Congratulations to her on winning the medal in the Women’s 49 kg Weightlifting event. Her determination and consistency continue to inspire the nation. India is proud of her. Best wishes for her future endeavours: PM @narendramodi pic.twitter.com/PTKLjXRjjw
— PMO India (@PMOIndia) September 23, 2026
ये भी पढ़ें- दुबई या अबू धाबी नहीं, भारत में लगेगी IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों की बोली, BCCI ने किया खूबसूरत जगह का ऐलान