Asian games 2026: भारतीय एथलीट विथ्या रामराज और प्राची चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 4x400m रिले में गोल्ड मेडल जीतने के बाद खुशी जताई और कहा कि टीम की जीत ने उनके कैंपेन को और भी यादगार बना दिया है।
मंगलवार को महिलाओं की 4x400m रिले टीम के फाइनल में जीतने के बाद भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला एथलेटिक्स गोल्ड मेडल जीता।
किरण, माचेतिरा पूवम्मा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज की भारतीय चौकड़ी ने 3:29.69 का समय निकालकर पोडियम पर टॉप किया, जबकि बहरीन ने 3:30.21 में रेस पूरी करके सिल्वर मेडल जीता। चीन ने 3:31.02 के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।
ये बहुत खास है- विथ्या
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विथ्या रामराज ने कहा,
"मैं इस मेडल से बहुत खुश हूं। एशियन गेम्स में एक और मेडल जीतना बहुत खास लगता है, खासकर टीम के साथ, और यह गोल्ड यहां मेरा तीसरा मेडल है। मैं उन सभी की बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया, खासकर JSW का। उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया है, और मैं बहुत खुश हूं कि हम यह मेडल एक साथ जीत सके।"
आपको बता दें कि, विथ्या रामराज ने इससे पहले पहले महिलाओं की 400m हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
यह यादगार पल है- प्राची
प्राची चौधरी ने एशियन गेम्स में महिलाओं की 400m रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और यह उनका दूसरा पदक है। प्रतियोगिता में डबल मेडल जीतने पर उन्होंने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "मैं सच में, सच में बहुत खुश हूं।
मुझे लगता है कि अभी भी यह बात मेरे दिमाग में बैठ रही है कि मैंने एशियन गेम्स में दो मेडल जीते हैं। 400m ब्रॉन्ज मेडल मेरे लिए बहुत खास था, और अब रिले टीम के साथ गोल्ड जीतना इन गेम्स को और भी यादगार बनाता है। मैं बस बहुत खुश हूं कि हम देश के लिए मिलकर यह कर पाए।"
मंगलवार को भारत का दूसरा स्वर्ण
एशियाई खेलों में जहां चीन, जापान, साउथ कोरिया और उज्बेकिस्तान का गोल्ड जीतने का आंकड़ा दहाई को पार कर चुका है तो भारत सिर्फ 6 गोल्ड मेडल ही जीता गया है। हालांकि, भविष्य में यह आंकड़ा कुछ बढ़ने की उम्मीद होगी।
खास बात यह है कि किरण, माचेतिरा पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज की महिलाओं की 4x400m रिले टीम ने मंगलवार को भारत के लिए दिन का दूसरा गोल्ड मेडल जीता।
इससे पहले नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में महिलाओं के ट्रैप इवेंट में इंडिविजुअल मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में गोल्ड मेडल जीता।