Mohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की तैयारियां चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी से शुरू कर दी हैं और यही वजह रही कि उन्होंने जहीर खान को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।

जहीर से पहले सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग थे लेकिन उन्होंने आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जहीर को नया हेड को बनाया गया है।

अब येलो आर्मी में मोहित शर्मा की बतौर गेंदबाजी कोच एंट्री होने वाली है। मोहित चेन्नई के लिए चार सीजन एक खिलाड़ी के तौर पर खेले थे लेकिन अब वह इसी टीम के गेंदबाजों को कोचिंग देते नजर आएंगे।

चेन्नई में मोहित शर्मा की वापसी

दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज मोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के नए बॉलिंग कोच बनने जा रहे हैं और इसकी पुष्टि टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन ने की। क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा,

"मोहित सीएसके में हमारे नए बॉलिंग कोच के रूप में शामिल होंगे। मोहित ने खिलाड़ी के रूप में भी हमारे साथ शानदार प्रदर्शन किया है और हमें उम्मीद है कि वे बॉलिंग कोच के रूप में भी बेहतरीन काम करेंगे।"

मोहित शर्मा ने चेन्नई के लिए 2013 से 2015 तक खेला था। इसके बाद 2019 में मोहित की एक बार फिर येलो आर्मी में वापसी हुई, लेकिन उनको सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। अब मोहित की वापसी बतौर गेंदबाजी कोच हो रहे हैं।

हेड कोच ने सुझाया मोहित का नाम

मोहित शर्मा का बतौर गेंदबाजी कोच का नाम चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी या कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नहीं दिया था, बल्कि नए हेड कोच जहीर खान ने नाम सुझाया था। इसकी पुष्टि टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन ने की। उन्होंने कहा,

‘उनका नाम (मोहित शर्मा) हमारे मुख्य कोच जहीर खान ने सुझाया था।’

अब येलो आर्मी में मोहित शर्मा एरिक सिमंस को रिप्लेस करेंगे, जो साल 2018 से टीम में गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे थे। आपको बता दें कि, जहीर खान के मुख्य कोच बनने के बाद मोहित शर्मा पहले कोचिंग स्टाफ होंगे, जिनकी नियुक्ति टीम में होगी।

IPL का अनुभव लेकर आते हैं मोहित

मोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स का नया बॉलिंग कोच बनाना टीम के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है, क्योंकि इस स्टार गेंदबाज ने आईपीएल में 120 मैच खेले हैं, जिसकी 119 पारियों में उन्होंने 134 विकेट झटके हैं।

38 वर्षींय गेंदबाज ने गुजरात टाइटन्स में रहते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा और सटीकता के दम पर टीम के लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरे।

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने जीटी के लिए दो सीजन खेले, जिसमें उन्होंने 41 बल्लेबाजों का शिकार किया। आपको बता दें कि, जीटी को 2023 में फाइनल में पहुंचाने में मोहित का बहूमूल्य योगदान रहा था।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने शेयर की फिटनेस स्टोरी, GYM में पसीना बहा रहे हैं पूर्व कप्तान