Vipraj Nigam: एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में वरुण चक्रवर्ती की जगह युवा ऑलराउंडर विपराज निगम का चयन किया गया है। विपराज टीम इंडिया के साथ जापान पहुंच चुके हैं, जहां उनका जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना पक्का माना जा रहा है, लेकिन मैच से पहले ही उनकी मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। जापान के खिलाफ मैच से पहले विपराज पर एक लड़की ने मुकदमा दर्ज करवाया है तो उनकी मां से मिलने उनके घर तक पहुंच गई है।

हैदराबाद की लड़की ने लगाया आरोप

भारतीय टीम में शामिल होने वाले विपराज निगम ने हैदराबाद की रहने वाली एक लड़की के खिलाफ बाराबंकी कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज करवाया था। यह मुकदमा 8 नवंबर 2025 को दर्ज हुआ था।

युवा ऑलराउंडर ने आरोप लगाया कि यह लड़की अलग-अलग नंबर से उन्हें फोन करती थी और उनको फंसाने की धमकी दे रही है। बता दें कि, विपराज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं और इससे पहले अभिषेक पोरेल भी रेप के गंभीर आरोप में जेल जा चुके हैं।

लड़की ने लगाया बलात्कार का आरोप

इसके बाद लड़की ने गौतमबुद्ध नगर के एक्सप्रेस-वे थाने में विपराज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। लड़की ने आरोप लगाया कि वह इंटरनेशनल के माध्यम से विपराज के संपर्क में आई थी। इसके अलावा लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि 29 जुलाई 2025 को शादी का झांसा देकर उसके साथ नोएडा स्थित एक होटल ले जाकर बलात्कार किया था।

खिलाड़ी के घर पहुंची महिला

विपराज निगम पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाने वाली महिला अब उनके घर पहुंच गई है। वहां पहुंचकर महिला ने कहा कि वह यहां पर हंगामा करने नहीं आई है, बल्कि वह बातचीत के जरिए इस मामले को सुलझाना चाहती है।

हालांकि, जिस समय महिला घर पहुंची, उस समय उनकी मां वहां मौजूद थीं। इसके बाद महिला से विपराज के पिता ने मोबाइल के माध्यम से बात की। इस दौरान खिलाड़ी के पिता ने लड़की को एक हफ्ते बाद बात करने को कहा है। इसके बाद वह महिला वापस लौट गई। आपको बता दें कि, महिला करीब 2 से 3 घंटे तक विपराज के घर के बाहर खड़ी हुई थी।

अभिषेक पोरेल भी जा चुके हैं जेल

विपराज निगम आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं और इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल भी 36 दिन जेल काट चुके हैं। अभिषेक को रेप और आपराधिक धमकी के मामले में 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, कुछ दिन पहले ही उनको बेल मिली है। कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने आरोप लगाया था कि अभिषेक और वह करीब साढे़ तीन साल तक रिलेशनशिप में थे और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था लेकिन बाद में पोरेल ने शादी करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- चेन्नई सुपर किंग्स को मिला नया हेड कोच, स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेगा ये तेज गेंदबाज