इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में काफी बड़ा बदलाव किया है। सोमवार (21 सितंबर) को पांच बार की चैंपियन सीएसके ने भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को नया हेड कोच नियुक्त किया है।
जहीर ने इस पद पर न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग को रिप्लेस किया है, जो काफी वर्षों से येलो आर्मी के मुख्य कोच के पद पर कायम थे। जहीर आईपीएल में कई टीमों के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के पास मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त है।
चेन्नई ने किया जहीर का स्वाग्त
जहीर खान के नए हेड कोच बनने पर चेन्नई सुपर किंग्स ने खुशी जताई है। सीएसके ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा 'चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के तौर पर जहीर खान का स्वागत।'
Left Arm “Taking” Over! 💫🦁
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 21, 2026
Welcoming Zaheer Khan as the Head Coach of Chennai Super Kings!#WhistlePodu #Yellove 🦁💛
जहीर हेड कोच बनने से पहले आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर रह चुके थे। इसके अलावा उन्होंने मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट थे। अब वह चेन्नई के हेड कोच के तौर पर आईपीएल 2027 में नजर आएंगे।
जहीर लेंगे स्टीफन की जगह
जहीर से पहले स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच थे। उन्होंने साल 2009 से 2026 तक करीब 18 वर्षो तक येलो आर्मी की कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, पिछले कुछ सीजन से चेन्नई का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था, जिसके बाद फ्लेमिंग ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया। उनके करियर में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता था। बता दें कि, फ्लेमिंग इंग्लैंड मेन्स टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था।
जहीर का आईपीएल करियर
जहीर खान आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए 100 मैच खेले, जिसमें 102 विकेट झटके। जहीर 2010 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे तो 2011 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चले गए।
इसके बाद जहीर 2016 और 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा रहे थे और इस दौरान उन्होंने दिल्ली की कप्तानी भी की थी। अब जहीर पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के तौर पर कार्यभार संभालते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय पिचों से डरा ऑस्ट्रेलिया, पूर्व कप्तान ने कही चौंकाने वाली बात