Shreyas Iyer on Japan Team: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को सानो में खेले गए रोमांचक पांच ओवर के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान जापान को दो रन से हराने के बाद जापान के "बेदाग" रवैये की प्रशंसा की, साथ ही दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस मैच के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
बारिश से प्रभावित होकर भारत और जापान के बीच पांच ओवर का रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया, जिसमें अक्षर पटेल ने अंतिम ओवर में आठ रनों का बचाव करते हुए दो रन से जीत हासिल की, जबकि जापान ने मौजूदा विश्व चैंपियन को 32/4 पर रोक दिया था। हालांकि, जापान ने बल्लेबाजी में अंत तक लड़ाई की, लेकिन लक्ष्य से दो रन पहले ही रूक गई।
यह एक रोमांचक मैच था- अय्यर
जापान के खिलाफ ऐतिहासिक मैच में रोमांचक जीत के बाद भारतीय कप्तान ने कहा,
"सबसे पहले, भारत और जापान को राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने पर बधाई। हमारे लिए यह एक लंबी यात्रा थी, यहां पहुंचने में हमें तीन घंटे लगे। प्रशंसकों ने इस मैच के आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए बहुत प्रयास किए। भले ही यह पांच ओवर का मैच था, मुझे खुशी है कि हमें खेलने का मौका मिला। कुल मिलाकर, यह एक रोमांचक मैच था, उन्होंने भी शानदार प्रदर्शन किया। जिम्मेदारी के साथ दबाव भी आता है, और मैं दबाव में बेहतर प्रदर्शन करता हूं।’’
गेंद बहुत टर्न हो रही थी- अय्यर
जापान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करनी पड़ा। पिच में घूमाव होने के कारण टीम इंडिया 5 ओवर में सिर्फ 32 रन ही बना सकी थी। पिच पर अधिक टर्न को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा,
"गेंद बहुत टर्न हो रही थी, बल्लेबाजी के लिए बहुत मुश्किल विकेट था। हमने ओपनर्स को भी देखा, वे स्पिन की गति का अंदाजा नहीं लगा पा रहे थे। मैंने सोचा कि सिंगल और डबल लेना आसान है, मेरे साथ आए बल्लेबाजों के साथ तालमेल बिठाना भी जरूरी है। मैंने तय किया कि मैं गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलूंगा। अगर गेंद टर्न हो रही है और थोड़ी रुक रही है, तो मैं सिंगल और डबल के लिए खेलूंगा। मैं हमेशा कहता हूं कि पांच ओवर का खेल है, कुछ भी हो सकता है। जापानी टीम ने आज जो रवैया दिखाया वह लाजवाब था। मुझे यकीन है कि वे सही रास्ते पर हैं, हमारे लिए यह विकेट पर एक बेहतरीन अभ्यास था।"
भारत ने जीता मैच
जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने 1.2 ओवर में दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक जहां शून्य पर आउट हुए तो संजू के बल्ले से 7 गेंदों पर 9 रन निकले। वहीं, ईशान किशन की पारी मात्र 3 रन पर सिमट गई।
हालांकि, अय्यर ने 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम इंडिया को 5 ओवर में 32 के लड़ाई करने वाले स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब जापान की टीम 5 ओवर में 30 रन तक ही पहुंच सकी और भारत 2 रन से मैच जीत गई।
ये भी पढ़ें- CSK हेड कोच बनने के बाद जहीर खान का आया पहला रिएक्शन, टीम मालिक ने भी कही ये बात