India vs Brazil Clash: भारतीय फुटबॉल टीम कोलकाता पहुंच चुकी है, जहां उनकी भिड़ंत 3 अक्टूबर को दुनिया की मजबूक टीमों में शुमार ब्राजील से होगी। प्रशंसक भारत बनाम ब्राजील मुकाबले का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडियन सीनियर मेंस नेशनल टीम सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे शहर पहुंची।

इससे पहले ब्लू टाइगर्स का सामना बेंगलुरु में पनामा से हुआ था, जो 1-1 की ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अब भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की भिड़त दुनिया की ताकतवर टीमों में शामिल ब्राजील से होगी। प्रशंसक इस हाई-वोल्टेज मैच का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं मैच का इंतजार

कोलकाता की बात की जाए तो यह शहर फुटबॉल पसंद करने वाले शहरों की सूची में शीर्ष पर आता है। यह वजह है कि अभी से सड़कों पर इंडिया-ब्राजील के बीच होने वाले मैच का माहौल बनने लगा है, जिसका बेसब्री से इंतजार है।

ब्राजील की मशहूर टीम के मैदान पर उतरने के साथ, फैंस के बीच बेसब्री बढ़ गई है, जो ब्लू टाइगर्स को दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक के खिलाफ खेलते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं।

पनामा मैच से मिला टीम को कॉन्फिडेंस

भारतीय टीम को पनामा के खिलाफ मुकाबले से यकीनन कॉन्फिडेंस मिला होगा, जो ब्राजील के खिलाफ मैच में उनकी हिम्मत को बढ़ाएगी। मैच में सबसे खास पल रयान विलियम्स का था, जिन्होंने पहले हाफ में यादगार गोल करके इंडिया को आगे कर दिया था।

फॉरवर्ड का गोल शाम की खास बातों में से एक बन गया और टीम के कोलकाता पहुंचने से पहले एक और चर्चा का विषय बन गया। अब, विलियम्स और उनके टीम के साथी शहर वापस आ गए हैं और अगले मुकाबले पर अपना ध्यान लगाने के लिए तैयार हैं।

3 अक्टूबर को भारत का बड़ा मैच

इंडियन फुटबॉल के लिए 3 अक्टूबर का मैच सिर्फ एक और इंटरनेशनल मैच नहीं, बल्कि इससे कहीं ज्यादा होगा। यह ब्लू टाइगर्स के लिए कोलकाता की जोशीली भीड़ के सामने हाई-प्रोफाइल मुकाबले का सामना करने और टॉप-लेवल की टीमों के खिलाफ अपनी तैयारी जारी रखने का मौका है।

जैसे ही काउंटडाउन शुरू होता है, शहर तैयार है। ब्लू टाइगर्स यहां हैं, फैंस इंतजार कर रहे हैं। वहीं, प्रशंसक यह भी देखना चाहेंगे कि दुनिया की शीर्ष फुटबॉल टीमों में शुमार ब्राजील के सामने भारतीय खिलाड़ी किस तरह का प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं।

ये भी पढ़ें- फिर एक बार टूटा अफगानिस्तान का दिल, गोल्ड की उम्मीद चकनाचूर, बारिश ने तोड़ा सपना