IND vs AFG Match Rain: एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाला क्वार्टर-फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई तो अफगानिस्तान का गोल्ड मेडल जीतने का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया।

यह मैच निशिन के करोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था लेकिन मैदान पूरा गिला होने की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। यहां तक ही भारत और अफगानिस्तान के कप्तान टॉस के लिए भी नहीं पहुंचे और अंत में अधिकारियों ने मैच को रद्द करने के फैसला किया। यहां पर सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही थी।

अफगानिस्तान का टूटा दिल

एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर-फाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच प्रशंसकों को कांटे की टक्कर की उम्मीद थी लेकिन बारिश ने पूरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस प्रतियोगिता में अफगानिस्तान का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था।

टीम ने पहले मैच में मेजबान जापान को 48 रन से हराया था लेकिन दूसरे मैच में नेपाल के हाथों अफगानियों को 5 विकेट की शर्मनाक हार मिली थी। हालांकि, इसके बावजूद टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी और उनकी भिड़ंत आज (28 सितंबर) भारतीय टीम ने होनी थी।

लेकिन अब यह मैच बारिश के कारण धूल चुका है और अफगानिस्तान का स्वर्ण पदक जीतने का सपना बारिश की वजह से चकनाचूर हो गया।

भारत क्यों पहुंचा आगे?

कई प्रशंसकों के मन में एक सवाल आ रहा होगा कि आखिर मैच रद्द होने की स्थिति में भारत को सेमीफाइनल और अफगानिस्तान को बाहर क्यों होना पड़ा, जबकि भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं खेला था।

तो आपको बता दें कि, मैच रद्द होने की स्थिति में ऊंची रैंकिंग वाली टीम को आगे जाने का मौका मिलता है तो निचली रैंकिंग वाली टीम को बाहर कर दिया जाता है। भारत आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर है तो अफगानिस्तान की टीम रैंकिंग में 10वें पायदान पर मौजूद है।

पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा

इससे पहले एशियाई खेलों के क्वार्टर-फाइनल में पाकिस्तान की टीम का सामना हांगकांग की टीम से होना था लेकिन बारिश की वजह से यह मैच भी नहीं खेला गया।

इस स्थिति में पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में जाने का मौका मिला तो हांगकांग की टीम का स्वर्ण पदक मैच का सफर यहीं पर समाप्त हो गया।

बता दें कि, आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है तो 24वें पायदान पर है और यही कारण है कि पाकिस्तान को आगे जाने का मौका मिला तो हांगकांग को सफर खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली की तूफानी बैटिंग देख खौंफ में थे प्रसिद्ध कृष्णा! बताया उस समय कैसा था ड्रेसिंग रूम का माहौल