Josh Inglis Injury: ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस का अगले महीने खेली जाने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज में खेलना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। उनकी दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली (Index Finger) में चोट लग गई थी और जांच में फ्रैक्चर पाया गया।
इसके बाद वह अफ्रीका के खिलाफ शेष वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। 31 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज को गुरुवार को डरबन में वनडे सीरीज के पहले मैच में विकेटकीपिंग करते समय चोट लगी थी। चोट के बावजूद, इंग्लिस छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने तो उतरे लेकिन केवल 3 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
स्कैन के लिए घर लौंटेगे इंग्लिश
जोश इंग्लिश की चोट की गंभीरता को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "वेस्ट ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी स्कैन के लिए घर लौटेंगे और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता आगे की जांच और सुधार पर निर्भर करेगी।"
इंग्लिस की चोट के कारण एलेक्स कैरी को रविवार को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में होने वाले दूसरे वनडे मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। हालांकि, पहले वनडे में दोनों खिलाड़ी साथ खेले थे। जहां इंग्लिश दस्तानों की जिम्मेदारी में थे तो कैरी फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे।
टेस्ट में बिगड़ सकता है खेल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अगर जोश इंग्लिश समय रहते फिट नहीं हो पाते हैं तो यह ऑस्ट्रेलिया की रणनीति को बिगाड़ सकता है। इंग्लिस रेड-बॉल टीम में मुख्य बैकअप बल्लेबाज और दूसरे विकेटकीपर हैं।
2025 की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने के बाद से वे मिडिल-ऑर्डर स्पेशलिस्ट के तौर पर पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं। आपको बता दें कि, फिलहाल वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किसी अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम की घोषणा नहीं की है।
एडम जम्पा ने दी जानकारी
विकेटकीपर बल्लेबाज की चोट को लेकर ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा ने कहा,
"मुझे नहीं लगता कि यह फ्रैक्चर बहुत गंभीर है। इसके लिए सर्जरी या ऐसी किसी चीज की जरूरत नहीं है। वह अब घर जा रहे हैं। वह कुछ समय तक रिहैब करेंगे, और मुझे लगता है कि कुछ समय बाद इसकी जांच की जाएगी। वह काफी निराश थे जाहिर है, एक और मौका हाथ से निकल गया। हमें इस (वनडे) टीम में उनकी सच में जरूरत है। जाहिर है, उनके लिए आगे भी कई मौके आ सकते हैं, इसलिए उम्मीद है कि उन्हें घर पर थोड़ा समय मिलेगा, वह रिहैब कर पाएंगे और चोट जल्दी ठीक हो जाएगी।"
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में कबड्डी टीम की धूम, पुरुष-महिला ने जीता गोल्ड, ईरान की एक दिन में 2 हार