Steve Smith Recalls Sandpaper-Gate: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने हाल में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उनको कैमरों का सामना करने में घबराहट होती है। 9 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा शुरू हो रहा है, जहां दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो रहा है।
इस टेस्ट में स्टीव स्मिथ उन पुरानी यादों का सामना भी करेंगे तो आज से 8 साल पहले 2018 में घटा था। उनकी अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया टीम को गेंद से छेड़छाड़ के एक बड़े विवाद का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण उन्हें खेल से एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।
मैं कैमरों का प्रशंसक नहीं हूं- स्टीव स्मिथ
सैंडपेपरगेट' कांड ने स्टीव स्मिथ के माथे पर एक कलंक लगा दिया था, जिनको वह आज भी याद करके शर्मिंदा हो जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कोड स्पोर्ट्स को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा
"मैं कैमरों का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं... सच कहूं तो कैमरों के आसपास मुझे घबराहट होती है। वह मेरे जीवन का एक दर्दनाक अनुभव था, और जब मैं कैमरे की फ्लैश की आवाज सुनता हूं तो यह मुझे एक तरह से उस घटना की याद दिला देता है।"
बता दें कि, इस घटना के बाद स्टीव को न सिर्फ कप्तानी से हाथ धोना पड़ा, बल्कि स्मिथ और वार्नर को एक साल के प्रतिबंध का सामना भी करना पड़ा तो युवा कैमरन बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने का निलंबन दिया गया। वहीं, इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई बार स्टेडियमों में जमा हुए प्रशंसकों की कठोर टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, जिसमें प्रशंसक उन्हें 'धोखेबाज' कहते थे।
24 से 48 घंटे थे भारी- स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि
"जेम्स सदरलैंड द्वारा मुझे एक साल के लिए प्रतिबंधित किए जाने की बात बताए जाने के 24 से 48 घंटे, जोहान्सबर्ग हवाई अड्डे पर भारी भीड़ का सामना करना, फिर वापस उड़ान भरना और प्रेस कॉन्फ्रेंस करना मेरे लिए सबसे कठिन क्षण थे।"
हालांकि, इस घटना के बाद स्टीव स्मिथ ने काफी शानदार वापसी की, लेकिन सैंडपेपर का लगा कलंक आज भी उनके माथे पर लगा हुआ है, जिसका हटना असंभव है।
स्टीव ने खुद को भले ही टेस्ट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में शामिल कर लिया है लेकिन यह एक घटना उनके साथ जीवन भर रहने वाली है, क्योंकि मैदान पर विपक्षी खिलाड़ी उनको ट्रोल करने के लिए आज भी खाली जेब दिखाने का नाटक करते हैं, जो कि सीधे-सीधे सैंडपेपर से जु़ड़ा है।
VIRAT KOHLI REPLICATING THE SANDPAPER GATE INCIDENT. 🤣🔥pic.twitter.com/qRxgmBaqAh
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 5, 2025
क्या है 'सैंडपेपरगेट' कांड?
साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा था। लंच के बाद पारी का 43वां ओवर डालने के लिए पैट कमिंस आए थे। उस समय क्रीज पर एबी डी विलियर्स थे तो नॉन स्ट्राइक पर डीन एल्गर बल्लेबाजी कर रहे थे।
जब कमिंस के हाथ से गेंद निकली और पिच पर गिरी तो उसने इतना घूमाव लिया कि किसी को यकीन नहीं हुआ। एबी, एल्गर, अंपायर और फैंस तक चौंक गए थे कि आखिर ये हुआ क्या था।
हालांकि, जब रिप्ले सामने आया तो सभी चौंक गए, क्योंकि तत्कालीन कप्तान स्मिथ, उप-कप्तान डेविड वार्नर और बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट बॉल टैम्परिंग करते पकड़े गए थे। इसके बाद अंपायर ने तुरंत गेंद को बदल दिया था।
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के साथ धोखा! जिम्बाब्वे में बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, भारत में बैठे बेंच पर