South Africa Team: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 24 सितंबर से हो रहा है। सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की टीम की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं।
दरअसल, टीम के एक के बाद एक चार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हाल ही में बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका भी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। बुधवार को प्रोटियाज क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी।
हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण हुए बाहर
बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका का इस सीरीज में सभी मुकाबले खेलना तय माना जा रहा था लेकिन दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण उनको तीन मैच की वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा। उनको अभ्यास सत्र के तौर चोट लगी और अब चोट की गंभीरता का आकलन किया जाएगा।
Proteas Men Squad Update - Dafabet ODI series vs Australia 🚨
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 23, 2026
Kwena Maphaka has been ruled out of the three-match Dafabet One-Day International (ODI) series against Australia with a right hamstring strain.
The seamer sustained the injury during training in preparation for the… pic.twitter.com/BDOC65bx9i
इसके आधार पर उनके भविष्य की रणनीति को तैयार किया जाएगा। आपको बता दें कि, उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज लिजा द विलियम्स को टीम में शामिल किया है। वह टीम से जुड़ भी चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका को लगे 4 झटके
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को अभी तक चार बड़े झटके लग चुके हैं। इस सीरीज से 4 तेज गेंदबाज बाहर हो चुके हैं। क्वेन मफाका से पहले तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
Kagiso Rabada ruled out ❌
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 23, 2026
Ottneil Baartman ruled out ❌
Lungi Ngidi ruled out ❌
Kwena Maphaka ruled out ❌
SOUTH AFRICA WILL BE WITHOUT 4 PACERS vs AUSTRALIA IN ODIs 🤯 pic.twitter.com/BwHdvROHDR
रबाडा को हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से बाहर होना पड़ा है तो एनगिडी पिछले सप्ताह टाइटंस और डॉल्फिन्स के बीच खेले गए फर्स्ट क्लास मैच में चोटिल हो गए। उनके स्थान पर नकोबानी मोकोएना को चुना है। वहीं, बार्टमैन को भी उसी मैच में खेलते हुए बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। बार्टमैन की जगह डुआन यानसेन को चुना गया है।
साउथ अफ्रीका का स्क्वाड बनाम ऑस्ट्रेलिया
टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, डेविड मिलर, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन यानसन, गेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, लिजाद विलियम्स, नकोबानी मोकोएना, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसन और केशव महाराज।
ये भी पढ़ें- ‘भारत एक बेंचमार्क है…’ टीम इंडिया बनी पाकिस्तान के लिए मिसाल! हेड कोच का आया बड़ा बयान