Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान टीम हाल ही में इंग्लैंड का दौरा करके वापस लौटी है, जहां टीम को 0-3 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान छह पारियों में सिर्फ एक बार 200 का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी तो अब उनका लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने का है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस प्रतियोगिता के लिए साहिबजादा फरहान को कप्तान बनाया है तो अब्दुल समद को उप कप्तान के तौर पर चुना है। एशियन गेम्स 2026 से पहले पाकिस्तानी टीम के हेड को माइक हेसन ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। वह पाकिस्तानी टीम की तुलना अब भारतीय टीम से करने लगे हैं।

युवा खिलाड़ियों से हेड कोच को उम्मीद

पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन को अपनी युवा टीम से काफी उम्मीदें हैं। एशियन गेम्स 2026 में अगर भारत - पाकिस्तान का महामुकाबला होता है तो यह पिछले साल एशिया कप 2025 फाइनल की तरह ही हो सकता है।

हालांकि, इसके लिए भारत और पाकिस्तान दोनों को अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच में जीत दर्ज करनी होगी, तभी उनकी भिड़ंत एशियन गेम्स 2026 में हो सकती है।

आपको बता दें कि, पिछले साल आयोजित हुए एशिया कप 2025 में पाकिस्तान ने सभी टीमों को हराया था लेकिन भारत के खिलाफ फाइनल समेत तीन मैच गंवाए थे। यानी वह भारत को एशिया कप में एक भी बार नहीं हरा सके थे।

प्री-डिपार्चर कैंप में बोले हेसन

पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने कराची में पाकिस्तान के प्री-डिपार्चर कैंप के दौरान कहा,

"इस समय व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत एक बेंचमार्क है और हमारी चुनौती उस स्तर तक पहुंचना है। हम अपनी पूरी तैयारी कर रहे हैं और अगर हमें भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है, तो हम निश्चित रूप से उन पर दबाव बनाएंगे, जैसा कि हमने एशिया कप के फाइनल में किया था। दोनों टीमों को फाइनल से पहले काफी क्रिकेट खेलना बाकी है, इसलिए हम अभी से ज्यादा उम्मीद नहीं कर रहे हैं।" 

पाकिस्तान के हालिया प्रदर्शन पर बोले हसन

हेड कोच माइक हेसन ने कहा,

"जब मैंने कमान संभाली थी तब हम टी20 क्रिकेट में विश्व में आठवें स्थान पर थे और अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। हमने 30 अंक बढ़ाए हैं, जो केवल सीरीज जीतने से ही संभव हुआ है। हमने न केवल पाकिस्तान में, बल्कि दुबई और अमेरिका आदि में भी जीत हासिल की है। हमने पिछले 15 महीनों में टी20 क्रिकेट में कई सीरीज जीती हैं, इसलिए मुझे लगता है कि तीनों प्रारूपों को एक साथ रखना उचित नहीं है।"

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम 

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद वसीम जूनियर, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान (विकेटकीपर)।

ये भी पढ़ें- पहले वनडे मैच में नहीं खेलेंगे कप्तान! इस वजह से नहीं होगी प्लेइंग-11 में एंट्री