South Africa Preliminary Squad: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कगिसो रबाडा को अपनी शुरुआती टीम में शामिल किया है। अगले हफ्ते एक इंट्रा-स्क्वाड गेम के दौरान शुरुआती मैच के लिए उनकी उपलब्धता का पता लगाया जाएगा।
रबाडा अभी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, जो उन्हें सर्दियों की ट्रेनिंग के दौरान लगी थी। लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन और क्वेना मफाका, जो हैमस्ट्रिंग की चोटों से उबर रहे हैं, उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।
7 तेज गेंदबाजों को मौका
प्रोटियाज क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए कुल 7 तेज गेंदबाजों का चयन किया है, जिसमें एनरिक नोर्त्जे का नाम भी शामिल है। नोर्त्जे ने अब क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उनको पहले टेस्ट के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है।
वह मार्च 2023 के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। टीम में सात तेज गेंदबाज हैं। इसमें कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसेन, वियान मुल्डर और डेन पैटरसन, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का हिस्सा थे, पेस-बॉलिंग ऑप्शन को पूरा करते हैं।
गेराल्ड कोएत्जी की होगी वापसी
अफ्रीका के स्टार गेंदबाजी ऑलराउंडर गेराल्ड कोएत्जी को भी इस दल का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने पिछले सप्ताह ही चो से उबरकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी की थी। अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और नवंबर 2024 के बाद अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
SQUAD ANNOUNCEMENT - FIRST TEST 🚨 The South Africa Men’s selection panel has today named a preliminary 18-player squad for the first Dafabet Test against Australia, scheduled to take place from 09 - 13 October at the Hollywoodbets Kingsmead Stadium in Durban. Hollywoodbets Dolphins batter Marques Ackerman is the only uncapped player in the squad, earning his maiden Test call-up following an impressive run of form for South Africa A (SA ‘A’). Fast bowler Kagiso Rabada has been included as he continues his recovery from a right hamstring injury. Fellow seamers Ottneil Baartman, Kwena Maphaka and Lungi Ngidi were not considered for selection as they continue their rehabilitation from their respective hamstring injuries. Gerald Coetzee (Momentum Multiply Titans), Anrich Nortje (Hollywoodbets Dolphins), and Dane Paterson (YesPlay Cobras) make their return to the Test setup. #Unbreakable
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 28, 2026
वहीं, स्क्वाड में एकमात्र अनकैप्ड खिलाड़ी टॉप-ऑर्डर बैटर मार्केस एकरमैन को शामिल किया है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका A के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं, और टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स और मुल्डर के साथ टॉप-थ्री में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे। हालांकि, हालिया फॉर्म के कारण एकरमैन उनसे आगे निकल सकते हैं।
टीम में तीन स्पिनर्स शामिल
साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज, साइमन हार्मर और सेनुरन मुथुसामी के रूप में तीन स्पिनरों को भी चुना है। ये सभी पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में शामिल थे।
शुरुआती सीजन के हालात में स्पिन को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है, खासकर तीनों टेस्ट तटीय जगहों पर होने के कारण, साउथ अफ्रीका अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन में से दो स्पिनरों को खिलाने पर विचार कर सकता है। साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम 1 अक्टूबर को डरबन में इकट्ठा होगी।
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की शुरुआती टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोर्जी, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्त्जे, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन।
ये भी पढ़ें- क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार रहा ‘सेंचुरी संडे,’ किंग कोहली से लेकर डेविड मिलर तक, इन बल्लेबाजों ने ठोका शतक