6 Century in ODI on Sunday: वनडे क्रिकेट फैंस के लिए रविवार की दिन ‘ब्लॉकबस्टर संडे' था, क्योंकि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तीन सुपर हिट मैचों में कुल छह सेंचुरी बनीं, जिससे एक ही दिन में पुरुषों के वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड बन गया।
डेविड मिलर की फिनिशिंग से लेकर चेज मास्टर विराट कोहली की नाबाद पारी और इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज टॉम बैंटन की आक्रामक हिटिंग तक तीन एकदिवसीय मैचों में वनडे क्रिकेट अपने पूरे जोश में दिखा। तिरुवनंतपुरम में इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज, जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया और लंदन में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का मैच
इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज (पहला ODI)
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 'रो-को' की वापसी हुई। हालांकि, इस मैच में हिटमैन के बल्ले से बड़ी पारी देखने को नहीं मिली, लेकिन किंग कोहली ने तिरुवतंमपुरम में प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया।
इस मुकाबले में भारत की ओर से विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने जबरदस्त सैकड़ा ठोका तो मेहमान टीम की ओर से ओपनर जस्टिन ग्रीव्स ने अपने वनडे करियर की पहली सेंचुकी बनाई।
कोहली-शुभमन ने ठोका सैकड़ा
पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की ओर से ग्रीव्स ने 108 गेंदों पर 12 चौके की सहायता से 101 रन की धाकड़ पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर निर्धारित 50 ओवर में 295 पर पहुंचाया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों पर 110 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का 10वां शतक था।
शुभमन के अलावा चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 86वां और एकदिवसीय का 55वां शतक लगाया। उन्होंने 88 गेंदों पर 139 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले थे।
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (दूसरा ODI)
भारत के अलावा साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर मौजूद जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।
इस मैच में मेजबान टीम के धाकड़ फिनिशर डेविड मिलर ने 93 गेंदों पर धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए। उनकी इस शादाप पारी में 12 चौके और 9 छक्के शामिल थे। मिलर के अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा के बल्ले से भी 110 गेंदों पर 103 रन की सुझ-बूझ भरी पारी निकली।
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (तीसरा ODI)
रविवार को ही इंग्लैंड के द ओवर स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच सीरीज डिसाइडर मैच खेला गया था। मैच में इंग्लिश टीम की शुरुआत खराब रही और बेन डकेट दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गए लेकिन 27 वर्षींय टॉम बैंटन ने अपने वनडे करियर की पहली सेंचुरी लगाई।
कई वर्षों तक इंग्लिश टीम से बाहर रहने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ मौका दिया था और उन्होंने इसमें शानदार प्रदर्शन किया। बैंटन ने 105 गेंदों पर 126 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 5 दशर्नीय छक्के शामिल थे। उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
ये भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ के पास वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का मौका! करना होगा सिर्फ यह काम