Shubman Gill: रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच श्रृंखला का पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है। यह मैच तिरुवनंतपुरम में स्थित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने श्रृंखला के लिए शनिवार को नेट्स में जमकर पसीना बहाया और फील्डिंग प्रैक्टिस भी की। वहीं, टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कप्तान शुभमन गिल की चोट पर अपडेट दिया है और यह भी बताया कि वह पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या फिर नहीं।
वह ठीक हैं- कोटक
भारती टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि की कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ठीक हैं और उनको कोई गंभीर चोट नहीं लगी है और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से ठीक हैं।
शुक्रवार को अभ्यास सत्र के समय नेट्स में बैटिंग के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक उछलती गेंद गिल की दाहिनी कोहनी पर जा लगी थी।
इसके बाद गिल काफी दर्द में नजर आए और ऐसे कयास लगने लगे की इसकी वजह से वह पहले वनडे से बाहर हो सकते हैं। लेकिन बैटिंग कोच ने सभी अकटलों को खारिज कर दिया है।
20 मिनट हुआ था इलाज- कोटक
बल्लेबाजी कोच ने शुभमन गिल को लेकर जानकारी दी कि दाएं हाथ के बल्लेबाज को मैदान पर लगभग 20 मिनट तक इलाज की जरूरत पड़ी, जिसके बाद वह नेट्स में थ्रोडाउन खेलने के लिए लौटे। कोटक ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा,
"मुझे लगता है कि वह ठीक हैं और खेलने के लिए तैयार हैं।’’
कोटक ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने लगातार आ रही सिलेक्शन की मुश्किलों पर भी बात की, खासकर टैलेंटेड ओपनर यशस्वी जायसवाल के बारे में, जो सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद अक्सर टीम से बाहर रहते हैं।
वह बहुत काम के सदस्य हैं- कोटक
सितांशु कोटक ने रवींद्र जडेजा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा,
"जडेजा एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। हम सब जानते हैं, आप उनके रिकॉर्ड देख सकते हैं। मतलब, टीम कैसे बनेगी और सेलेक्टर, कप्तान और हेड कोच किस तरह का कॉम्बिनेशन चुनेंगे, यह बाद की बात है। उसके लिए अभी समय है, लेकिन मेरे हिसाब से जडेजा दुनिया के सबसे अच्छे फील्डर्स में से एक हैं। जडेजा टीम के बहुत काम के सदस्य हैं।"
ये भी पढ़ें- सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी के पैर में लगी चोट, इतने दिन तक रहना होगा बाहर