Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की चोट टीम मैनेजमेंट के लिए सिर दर्द बन चुकी है। उम्मीद थी कि अक्टूबर महीने में न्यूजीलैंड दौरे के लिए हार्दिक फिट हो सकते हैं लेकिन वह दोबारा चोटिल हो गए हैं।

ऐसे में हार्दिक को न्यूजीलैंड टूर से बाहर होना पड़ सकता है। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई ने कीवी दौरे के लिए स्क्वाड की घोषणा नहीं की है।

इस दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेला था। इसके बाद हार्दिक आईपीएल में नजर जरूर आए थे लेकिन यहां भी चोट के कारण अंदर-बाहर आना-जाना लगा रहा।

ऑस्ट्रेलिया-ए दौरे के लिए हुआ था चयन

हार्दिक पंड्या का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली अनाधिकारिक एकदिवसीय श्रृंखला के लिए किया था लेकिन चोटिल होने के बाद वह यहां से भी बाहर हो गए हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक के पैर की हड्डी में चोट लगी है और इसके कारण उनको बाहर होना पड़ा है। हार्दिक को दाहिने पैर की चोट के कारण तीन सप्ताह तक कॉम्पिटिटिव क्रिकेट से दूर रहना होगा।

न्यूजीलैंड दौरे से लगभग बाहर!

बीसीसीआई की ओर से फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली व्हाइट बॉल श्रृंखला के लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि उनको यहां से भी बाहर होना पड़ सकता है।

पीटीआई को बीसीसीआई के एक सूत्र ने जानकारी दी कि हार्दिक पंड्या की फिटनेस को लेकर दी जानकारी में बताया कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। हाल में हार्दिक पंड्या के दाहिने पैर का स्कैन किया गया था और रिपोर्ट में उनकी हड्डी में चोट का पता चला। हार्दिक को दो सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

सितंबर में हो गए थे चोटिल

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर खबरें थीं कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज में खेल सकते हैं और उनकी वापसी की पूरी उम्मीद थी। हालांकि, श्रृंखला से ठीक पहले फील्डिंग अभ्यास करते समय उनके घुटने में दोबारा दर्द शुरू हो गया और वह फिटनेस टेस्ट को पास नहीं कर सके।

अब देखना होगा कि हार्दिक की वापसी टीम इंडिया में कब तक हो पाती है। रिपोर्ट्स की माने तो अब हार्दिक सीधा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में ही वापसी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सीरीज शुरू होने से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल