Shreyas Iyer: मंगलवार को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। यह मैच बारिश से प्रभावित रहा, जिसके बाद अंत में दोनों टीमों के बीच केवल 5-5 ओवर की भिड़ंत देखने को मिली।
हालांकि, प्रशंसकों का अंतिम गेंद तक इस मैच में रोमांच बना रहा, जिसकी उम्मीद वह आमतौर पर इस मैच से कतई नहीं कर रहे थे। वहीं, इस मैच में जापानी बल्लेबाजी के अंतिम ओवर में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की दादागिरी भी देखने को मिली, जिसके बाद अंपायर ने कुछ ऐसा कर दिया।
अंपायर से भिड़े अय्यर
जापान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी और भारतीय कप्तान ने गेंदबाजी के लिए अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल को गेंदबाजी के लिए बुलाया। शुरुआती दो गेंदों पर अक्षर ने सिर्फ एक रन दिया, लेकिन अगली गेंद वाइड डाली।
इसके बाद अक्षर अपनी अगली गेंद फेंकने आएष जो लेग साइड की तरफ थी, इसलिए स्टैंडिंग अंपायर ने उनको भी वाइड करार दिया, लेकिन अक्षर पटेल और कप्तान श्रेयस अय्यर इस फैसले से संतुष्ट नजर नहीं आए और अंपायर से बहस करने लगे।
— Ben Gardner (@Ben_Wisden) September 22, 2026
आमतौर पर खिलाड़ियों के दवाब में अंपायर अपना फैसला नहीं बदलते हैं, लेकिन यहां कुछ और ही देखने को मिला, जिसकी उम्मीद जापानी खिलाड़ियों ने कतई नहीं की थी।
अंपायर को बदलना पड़ा फैसला
यह वाकया उस समय घटा, जब जापान के बल्लेबाज अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर बैटिंग कर रहे थे। तभी अक्षर उनको लेग साइड में गेंद डालते हैं, जिसपर पैटमोर रिवर्स शॉट खेलने की कोशिश करते हैं।
गेंद लेग साइड में होने की वजह से स्टैंडिंग अंपायर उसको वाइड बॉल करार देते हैं, लेकिन भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के दबाव डालने के बाद अंपायर ने वाइड का फैसला बदल दिया और गेंद को लीगल डिलीवरी करार दी।
हालांकि, इस मुद्दे को लेकर अब सोशल मीडिया पर दोहरी बातें हो रही हैं, जहां एक पक्ष इसको अय्यर की मनमानी बता रहे हैं तो दूसरा पक्ष इसको सही ठहरा रहा है। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में आमतौर पर अंपायर अपना फैसला बदले, यह बेहद कम ही देखने को मिलता है।
आखिरी ओवर में जीता मैच
मैच की बात करें तो बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 ओवर में 32/4 रन बनाए थे। इसमें सर्वोच्च योगदान कप्तान श्रेयस अय्यर का था, जिन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली।
इसके बाद 33 रन का बचाव करने उतरी भारतीय गेंदबाजी ने जापानी पारी को 5 ओवर में 30/3 पर रोक दिया और 2 रन से मैच जीत लिया। हालांकि, एक समय जापान की टीम जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी लेकिन अक्षर पटेल के शानदार ओवर ने मैच को भारत के पक्ष में ला दिया।
ये भी पढ़ें- ‘जब हमने टूर्नामेंट…’ गोल्ड मेडल जीतने के बाद ऋचा घोष ने किया बड़ा खुलासा, स्वर्ण जीतने की बताई इनसाइड स्टोरी