World Cup 2027 Schedule: क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाला वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं और यह जानने को भी बेताब है कि भारत के मैच कब और किस टीम के खिलाफ किस जगह खेलें जाएंगे।

इससे पहले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का पिछला संस्करण भारतीय सरजमीं पर खेला गया था, जहां पर भारत ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, भारत फाइनल में खिताब जीतने से चूक गया था लेकिन रोहित की अगुवाई वाली टीम ग्रुप स्टेज से लेकर सेमीफाइनल तक अपराजित रही थी। अब भारत का लक्ष्य साल 2027 के विश्व कप में ट्रॉफी जीतने पर होगी।

तीन देश करेंगे होस्ट

आगामी एकदिवसीय विश्व कप 2027 की मेजबानी आईसीसी ने तीन देशों को सौंपी है। इसमें मुख्य होस्ट साउथ अफ्रीका रहेगा, जहां पर टूर्नामेंट के अधिकांश मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा जिम्बाब्वे और नामीबिया भी विश्व कप के कुछ मैचों की मेजबानी करेंगे।

इसका मुख्य उद्देश्य इन देशों में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने का है। क्रिकबज के मुताबिक, टूर्नामेंट 1 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर को खत्म होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) गुरुवार (1 अक्टूबर) को केप टाउन में 2027 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी करने वाले हैं।

कब शुरू होंगी टिकट बुकिंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल, गुरुवार को वर्ल्ड कप के लिए टिकट की बुकिंग भी शुरू करेगा लेकिन इसकी बिक्री तुरंत शुरू नहीं होगी। हालांकि, फैंस 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले बैलेट प्रोसेस के लिए रजिस्टर कर सकेंगे।

आपको बता दें कि, इस बार प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें 30 सितंबर तक 10 टीमें कंफर्म हो जाएंगी, जो क्वालिफिकेशन कट-ऑफ तारीख है।

मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्माब्वे का नाम पहले से पक्का हो चुका है, जबकि शेष आठ टीमें आईसीसी ओडीआई रैंकिंग के जरिए क्वालिफाई किया। वहीं, आखिरी चार टीमें क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए आएंगी।

बांग्लादेश बन सकती है 9वीं टीम

इंडिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ICC ODI रैंकिंग के जरिए वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई करने की राह पर हैं।

हालांकि बांग्लादेश नौवें स्थान पर है, लेकिन उनका जगह पक्की करना तय है क्योंकि तीसरे स्थान पर मौजूद साउथ अफ्रीका पहले ही मेजबान देशों में से एक के तौर पर ऑटोमैटिकली क्वालिफाई कर चुका है।

ये भी पढ़ें- वनडे में नहीं रुक रही विराट कोहली की आंधी, 35 पार होते ही ठोक दिए 7 शतक, 70 की औसत से कूट रहे हैं रन