Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का हालिया फॉर्म बेहद कमाल का रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे थे और पहली गेंद से ही उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए।
कोहली ने इस मुकाबले में 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के मारे थे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 35 साल की उम्र पार करने के बाद कोहली का वनडे में फॉर्म पहले से बेहतरीन हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कि 35 बाद कोहली ने कितनी पारियों में कितने रन बनाए हैं।
कोहली ठोक चुके हैं 7 शतक
विरोट कोहली ने 5 नवंबर 2023 को अपना 35वां जन्मदिन मनाया था और इसके बाद कोहली के खेल में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला। 5 नवंबर 2023 के बाद से विराट कोहली भारत के लिए 27 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 70.69 की शानदार एवरेज से 1555 रन बनाए हैं।
Virat Kohli in ODIs after turning 35:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 29, 2026
Innings - 27.
Runs - 1,555.
Average - 70.69.
Strike Rate - 100.51.
Hundreds - 7.
Fifties - 9.
THE ULTIMATE PEAK BY THE KING. 🤯 pic.twitter.com/0jTW7N0MJJ
इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट भी 100.51 का था तो बल्ले से 7 शतक और 9 अर्धशतक भी निकले। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहां एक ओर खिलाड़ी की उम्र बढ़ने पर उनका प्रदर्शन गिरता है लेकिन दूसरी ओर कोहली की जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है उनके खेल में पहले से अधिक निखार आ रहा है।
कोहली ने बनाए 15 हजार रन
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 15 हजार का आंकड़ा पार किया था। जैसे ही उन्होंने 59 रन बनाए, तो वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एकदिवसीय प्रारूप में यह उपलब्धि हासिल की।
विराट से पहले सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 15 हजार रन बनाए थे लेकिन कोहली ने सचिन से 74 पारियां कम में 15 हजार का आंकड़़ा पार किया।
अब विराट की नजर तेंदुलकर के 18,426 रन से आगे निकले पर होगी। अगर विराट आने वाले समय में ऐसी ही धमाकेदार पारियां खेलते रहे तो यकीनन वह वनडे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
विराट के नाम सर्वाधिक शतक
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 18 अगस्त 2008 में भारत के लिए वनडे में पदार्पण किया था और इसके बाद से वह अभी तक 315 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 303 पारियों में उनके बल्ले से 55 शतक निकले हैं।
इसके अलावा विराट इस प्रारूप में 79 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं तो उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 183 रन है, जो एशिया कप 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी।
इस पारी में कोहली ने 148 गेंदों का सामना किया था, जिसपर 22 चौके और 1 छक्के की मदद से 183 रन बनाए। आपको बता दें कि, कोहली ने यह पारी भारत में नहीं बल्कि बांग्लादेश के मीरपुर में खेली थी।
ये भी पढ़ें- जहीर खान के बाद मोहित शर्मा की होगी चेन्नई सुपर किंग्स में एंट्री! सपोर्ट स्टाफ में मिल सकता है ये पद