India Probable Playing XI: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच 22 सितंबर, मंगलवार को तोचिगी प्रान्त में स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत पहली बार जापान से सामना करेगा, क्योंकि इससे पहले इन दोनों देशों के बीच किसी भी प्रारूप में इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है।

हालांकि, भारत-जापान के बीच यह मैच पहले से शेड्यूल नहीं था, लेकिन दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह मैच करवाया जा रहा है। इस मैच के लिए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपनी संभावित प्लेइंग-11 का चयन किया है, जिसमें अभिषेक शर्मा को स्थान नहीं मिला है।

वैभव को मौका, अभिषेक को आराम

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और फेमस कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11 का चयन किया है। उन्होंने इस मुकाबले के लिए अभिषेक शर्मा को आराम देने की बात कही और उनके स्थान पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का पक्ष लिया।

अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में मात्र 30 गेंदों पर रिकॉर्डतोड़ शतक ठोका था। ऐसे में आकाश ने उनको आराम देने का सुझाव दिया है।

वहीं, उनकी जगह वैभव और संजू सैमसन की जोड़ी से ओपनिंग करवाने के पक्ष में आकाश दिख रहे हैं। आपको बता दें कि, अभी तक टी20 इंटरनेशनल में वैभव और संजू ने भारत के लिओ ओपनिंग नहीं की है।

बुमराह की जगह अर्शदीप को मौका

पूर्व ओपनर ने जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम देने की बात कही है। बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ सभी टी20आई मैच खेले थे और एशियन गेम्स 2026 में भी वह बड़ी टीमों के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।

शायद यही कारण होगा कि आकाश टीम इंडिया के वर्तमान सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज को आराम देने की बात कह रहे हैं। वहीं, उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को खिलाने के पक्ष में हैं।

आकाश ने कहा कि अर्शदीप ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20आई मैच नहीं खेला था, लेकिन नीतीश इस स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं तो ऐसे में अर्शदीप की प्लेइंग-11 में वापसी पक्की मानी जा रही है।

विपराज-सुंदर में किसी एक को मौका

एशियन गेम्स 2026 के लिए मुख्य चयन समिति ने वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद युवा स्पिन ऑलराउंडर विपराज निगम को स्क्वाड में शामिल किया था। विपराज लेग स्पिन के साथ-साथ निचले क्रम में आकर आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता देखते हैं।

अगर उनको जापान के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला मैच होगा। हालांकि, प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए उनकी सीधी टक्कर चोट से वापसी कर रहे वाशिंगटन सुंदर से होगी।

ऐसे में देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट किसके साथ जाने का फैसला करता है। यश ठाकुर को भी प्लेइंग इलेवन में खेलना का अवसर मिल सकता है, जिनको नीतीश कुमार रेड्डी के स्थान पर चुना गया है। 

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारत की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, विप्रज निगम/वाशिंगटन, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

ये भी पढ़ें- ‘मैं खुद चयनकर्ता रह चुका हूं…’ रोहित शर्मा के सपोर्ट में उतरे पूर्व चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर को दे डाली ये नसीहत!