Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पिछले एक साल से हर सीरीज में अपने भविष्य को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच उतर रहे हैं। मौजूदा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा और उनका पद छोड़ना लगभग पक्का हो जाएगा।

इससे एक बार फिर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर सबकी नजरें टिक गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित के भविष्य को लेकर अगरकर और बीसीसीआई के बीच हुए मतभेद के कारण ही पूर्व भारतीय और मुंबई के तेज गेंदबाज अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते। अब रोहित के समर्थन में पूर्व चीफ सेलेक्टर उतर आए हैं।

रोहित के समर्थन में उतरे पूर्व चयनकर्ता

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और मुख्य चयनकर्ता रह चुके चेतन शर्मा हिटमैन के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा,

"मैं समझ सकता हूं कि लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मैं खुद भी क्रिकेटर रह चुका हूं, इसलिए मैं उन्हें क्रिकेटर के तौर पर सम्मान और प्यार करता हूं। रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के 'कोहिनूर' हैं। उम्र तो बस एक संख्या है। अगर वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो क्यों न वे खेलते रहें? मैं खुद चयनकर्ता रह चुका हूं। रोहित ने हाल ही में शतक बनाया। विराट तो हर मैच में शतक बनाते हैं। तो फिर समस्या क्या है? हमें ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो हमें मैच जिता सकें, और वे दोनों ऐसा करने में सक्षम हैं।" 

हमने रोहित को कप्तान बनाया- चेतन शर्मा

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और मुख्य चयनकर्ता की कुर्सी पर काबिज रह चुके चेतन शर्मा ने कहा कि हमने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया। वह बोले,

"जब मैं मुख्य चयनकर्ता था, तब हमने रोहित को कप्तान बनाया था। हमें उन पर भरोसा था, इसीलिए हमने उन्हें कप्तान बनाया। विराट हमेशा से भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। जैसा कि मैंने कहा, अगर वे फिट हैं, भारत के लिए रन बना रहे हैं, तो हमें खुश होना चाहिए।"

बता दें कि, रोहित शर्मा को चेतन शर्मा की अगुवाई वाली मुख्य चयन समिति ने ही टीम इंडिया के सभी प्रारूप का कप्तान बनाया था।

उन्होंने हमे ट्रॉफी जिताई है- शर्मा

पूर्व तेज गेंदबाज ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "जब वे भारत के लिए बल्लेबाजी करने आते हैं और हमें ट्रॉफी जिताते हैं, तो मुझे उन्हें खेलते देखना बहुत अच्छा लगता है। रोहित ने इतने सालों बाद हमें ट्रॉफी दिलाई (जब उन्होंने भारत को दूसरी बार टी20 विश्व कप जिताया, जो 17 साल में पहली जीत थी)। हमें आभारी होना चाहिए। हमें दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।"

आपको बता दें कि  चेतन शर्मा ने भारत के लिए 1984-94 के दौरान 23 टेस्ट और 65 वनडे खेले और 128 विकेट लिए। उन्होंने साल 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी। वह वनडे विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं।

ये भी पढ़ें- क्या रोहित शर्मा और वीवीएस लक्ष्मण हैं अजीत अगरकर के जाने का कारण? अब जाकर सामने आई सच्चाई