Ruturaj Gaikwad: वेस्ट इंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी खेलते नजर आएंगे। इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके वह आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी दावेदारी ठोक सकते हैं।
चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उप कप्तान श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋतुराज को मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया है। श्रेयस अभी जापान में हैं और कप्तान के तौर पर T20I फॉर्मेट में एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट गोल्ड मेडल पर उनकी नजर है।
भारत के लिए खेले सिर्फ 9 वनडे
ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उनके आंकड़े बेहद कमाल के हैं, लेकिन इसके बावजूद उनको भारत के लिए अभी तक सिर्फ 9 मैच खेलने का मौका मिला है।
इस दौरान उन्होंने 8 पारियों में 28.50 की औसत से 228 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
उनका बेस्ट स्कोर 105 है, जो पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था। उस समय भी गायकवाड़ को अय्यर की जगह बल्लेबाजी करने का मौका मिला था और उन्होंने उस अवसर को दोनों हाथों से लपका था।
लिस्ट के शानदार आंकड़े
29 साल के धाकड़ बल्लेबाज के अगर लिस्ट-ए आंकड़े देखे जाएं तो वह बेहद कमाल के हैं। उन्होंने अभी तक खेले 104 लिस्ट-ए मैचों की 100 पारियों में 58.61 की जबरदस्त औसत से 5334 रन बनाए हैं, जिसमें 21 शतक और 20 अर्धशतक शामिल है।
गायकवाड़ ने यह रन 101.23 के तगड़े स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। आपको बता दें कि, इस प्रारूप में गायकवाड़ का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 220 का है। लेकिन इसके बावजूद उनको टीम इंडिया की वनडे टीम में नियमित मौके नहीं मिल रहे हैँ।
गायकवाड़ की स्थायी जगह बनाने पर नजर
वेस्टइंडीज के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ को श्रेयस अय्यर के स्थान पर मौका मिला है। दरअसल, अय्यर इस समय टीम इंडिया के साथ जापान में हैं और एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया को लीड करेंगे। ऐसे में चयन समिति ने उनकी जगह गायकवाड़ को मौका मिला है।
इससे पहले जब 29 वर्षींय बल्लेबाज की टीम इंडिया में वापसी हुई थी, उस समय अय्यर चोटिल थे और गायकवाड़ ने उस मौके को दोनों हाथों से लपका और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब गायकवाड़ की जगह इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके वनडे टीम में स्थायी जगह बनाने की होगी।
ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल रचेंगे इतिहास, यह उपलब्धि हासिल करने वाले बनेंगे भारत के 15वें बल्लेबाज