भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में इतिहास रचने का शानदार मौका होगा। रविवार को तिरुवनंतपुरम में स्थित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम श्रृंखला का पहला एकदिवसीय मैच होगा, जिसमें केएल राहुल का खेलना पक्का माना जा रहा है।

अगर इस मैच में वह सिर्फ 35 रन बना लेते हैं तो उनके नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं क्या है वह कीर्तिमान, जिनको केएल अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं।

कीर्तिमान से सिर्फ 35 रन दूर केएल

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। ऐसे में उनपर इस सीरीज में दोगुनी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं, यह विकेटकीपर-बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने से मात्र 35 रन दूर हैं।

अगर वह इस सीरीज में 35 या उससे अधिक रन बना लेते हैं तो उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे हो जाएंगे। केएल यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 15वें बल्लेबाज होंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल के आंकड़े

जब-जब वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल को खेलने का मौका मिला, तब-तब उनके बल्ले से बेहतरीन पारियां देखने को मिली हैं। इस धाकड़ बल्लेबाज ने कैरिबियन गेंदबाजी के खिलाफ पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56.50 की दमदार औसत से 282 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकले हैं। वहीं, केएल भारत के लिए अभी तक 240 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 280 पारियों में 40.50 की औसत से 9,965 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर 199 रहा है। 

वनडे में केएल का बेहतरीन प्रदर्शन

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत बतौर सलामी बल्लेबाज की थी लेकिन बाद में उन्होंने अपने आप को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर स्थापित किया।

इस धाकड़ बल्लेबाज ने अभी तक भारत के लिए 98 वनडे मैचों की 90 पारियों में 49.44 की औसत से 3,412 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर 112* रहा है।

इसके अलावा केएल ने 70 टेस्ट में 36.64 की औसत से 4,288 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। T20I में केएल 72 मैच में 139 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 2,265 रन बना चुके हैं।

भारत-वेस्टइंडीज का स्क्वाड वनडे सीरीज के लिए

टीमें: भारत टीम: रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, औकिब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, नमन धीर।

वेस्टइंडीज टीम: जॉन कैंपबेल, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, मैथ्यू फोर्डे, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, ज्वेल एंड्रयू, विटेल लॉज़, कीमो पॉल।

ये भी पढ़ें- रोहित-शुभमन ओपनिंग, चौथे पर यशस्वी जायसवाल, पूर्व खिलाड़ी ने चुनी भारत की खतरनाक प्लेइंग-11