India Probable Playing XI: रविवार को भारत का सामना वेस्टइंडीज की टीम से होगा। यह मैच तिरुवनंतपुरम में स्थित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच में भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी यह अभी तक गुत्थी बनी हुई है, क्योंकि टीम में शुभमन गिल और रोहित शर्मा का ओपनिंग करना पक्का है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अपनी पिछली इंटरनेशनल वनडे सीरीज में शतक लगाया था।
ऐसे में उनका भी चौथे नंबर पर फिक्स माना जा रहा है। वहीं, यशस्वी के खेलने पर संदेह बना हुआ है लेकिन भारत के पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि यशस्वी को कहां पर खिलाया जा सकता है।
इस तरह दोनों को मिल सकता है मौका
रोहित शर्मा के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की वजह से यशस्वी जायसवाल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि युवा ओपनर का चयन बैकअप ओपनर के तौर पर किया गया है।
लेकिन भारतीय टीम के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि कैसे रोहित और जायसवाल को एक साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
इस नंबर पर मिलना चाहिए मौका
भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा, मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को चौथे नंबर पर खिलासा जा सकता है। जब रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लें तो उनका ओपनिंग करना पक्का है।
ऐसे में आप व्हाइट बॉल फॉर्मेट में आप बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकते हैं। मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद नंबर तीन पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल को चौथे नंबर पर खिला सकते हैं।
पांचवें पर गायकवाड़, छठे पर राहुल
मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ को इस सीरीज में पांचवें नंबर पर और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को छठे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा सकता है।
वहीं, सातवें स्थान पर अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है और इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव को उतारा जा सकता है।
हालांकि इस मैच के लिए मोहम्मद कैफ ने दो तेज गेंदबाजों का नाम तो नहीं लिया, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज दोनों को मौका मिल सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें- शुभमन गिल की चोट पर सितांशु कोटक ने दिया अपडेट, बताया पहला वनडे खेलेंगे या नहीं