Most ODI Runs in 2026: भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज खेलते नजर आएंगे। रोहित जहां कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे तो विराट कोहली अपने नंबर तीन स्थान पर रनों की बारिश करना चाहेंगे।
इस दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों ने टेस्ट और टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया है, लेकिन वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन साल 2026 में अभी तक रोहित या विराट में से किस बल्लेबाज ने सर्वाधिक रन बनाए हैं, चलिए आपको बताते हैं।
रोहित शर्मा ने खेले हैं 9 वनडे
भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2026 में कुल 9 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 9 पारियों में 42.11 की औसत से 379 रन बनाए हैं, जिसमें उनको स्ट्राइक रेट 99.21 का है। रोहित इस साल बल्ले से एकदिवसीय प्रारूप में एक शतक और एक अर्धशतक ठोक चुके हैं।
पूर्व कप्तान ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 138 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी, लेकिन इसके अलावा उनके बल्ले से कोई आकर्षक पारी देखने को नहीं मिली।
आपको बता दें कि, रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 48 और 79 रन की दो दमदार पारियां खेली थीं तो इंग्लैंड के खिलाफ 125.45 के स्ट्राइक रेट से 138 रन आए थे। इनके अलावा रोहित पूरे साल सिर्फ संघर्ष करते दिखे हैं।
विराट कोहली का 2026 में जलवा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाज विराट कोहली का साल 2026 कमाल का रहा है। इस साल कोहली ने भारत के लिए 6 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 64 की शानदार औसत और 106.66 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 384 रन बनाए हैं।
किंग कोहली ने इस साल भारत के लिए 6 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक ठोके हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 93 और 124 रन और इंग्लैंड के विरुद्ध 65 और 74 की चार जबरदस्त पारियां खेली हैं। आपको बता दें कि, कोहली ने इस साल न सिर्फ बड़ी पारियां खेली हैं, बल्कि अच्छे स्ट्राइक रेट से भी रन बनाए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ बिखेरना चाहेंगे जलवा
विराट कोहली और रोहित शर्मा का लक्ष्य वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए अपना स्थान पक्का करने का होगा। खासकर रोहित शर्मा, जिनके ऊपर चयनकर्ताओं की तलवार लटक रही है, क्योंकि चयन समिति रोहित में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है और एक खराब सीरीज उनको वनडे वर्ल्ड कप 2027 के खेलने के सपने को चकनाचूर कर सकती है।
ऐसे में रोहित कम से एक एक शतक कैरेबियन टीम के खिलाफ जरूर ठोकना चाहेंगे। हालांकि, विराट कोहली को लेकर चयन समिति फ्रिकमंद हैं क्योंकि उनका प्रदर्शन वनडे में कमाल का रहा है, जिसकी गवाही उनके ऐतिहासिक आंकड़े देते हैं। आपको बता दें कि, सीरीज का पहला वनडे मैच 27 सितंबर को होगा तो दूसरा मैच 30 सितंबर और तीसरा 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें- दिलारा-जुआरिया ओपनिंग, चौथे पर कप्तान निगार सुल्ताना, सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11