Bangladesh's Probable Playing XI: एशियाई खेल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच ब्लॉकबस्टर मैच खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों की भिड़ंत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में हुई थी, जहां पर टीम इंडिया ने 40 रन की बेहतरीन जीत दर्ज की थी।
अब बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना का लक्ष्य अपनी टीम को जीत दिलाकर एशियाई खेल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के फाइनल में पहुंचाना होगा। यह मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा, यहां पर इस टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जा रहे हैं। इस मैच में बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11 क्या हो सकती है, चलिए आपको बताते हैं।
दिलारा- जुआरिया ओपनिंग, तीसरे पर शोभना
भारत के खिलाफ बांग्लादेश की पारी की आगाज दिलारा अख्तर और जुआरिया फिरदौैस करती नजर आ सकती हैं। महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में इन्हीं दोनों ने बांग्लादेशी पारी का आगाज किया था। ऐसे में टीम मैनेजमेंट एक बार इनको यह जिम्मेदारी सौंप सकता है।
वहीं, तीसरे नंबर पर शोभना मोस्टोरी को बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है। आपको बता दें कि, शोभना का हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा है। पिछले 10 मैचों में उन्होंने 22.22 की औसत से 200 रन बनाए हैं। वह सेमीफाइनल में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगी।
निगार-अख्तर पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी
एशियाई खेल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ कप्तान निगार सुल्ताना चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए आ सकती हैं। निगार ने पिछले 10 मैचों में 21.33 की औसत से 192 रन बनाए हैं। वह मध्यक्रम में बांग्लादेशी टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगी।
पांचवें पर शोर्ना अख्तर और छठे पर शर्मिन अख्तर बैटिंग के लिए आ सकती हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बांग्लादेशी टीम के लिए पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट बड़े मैच में एक बार फिर अपने अनुभवी खिलाड़ी पर दांव लगा सकता है।
उप कप्तान करेंगी बॉलिंग लीड
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में गेंदबाजी को लीड करने की जिम्मेदारी उप कप्तान नाहिदा अख्तर के अनुभवी कंधों पर होगी। नाहिदा बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करती हैं और पिछले 8 मैचों में वह 14.66 के स्ट्राइक रेट से 12 विकेट चटका चुकी हैं। वहीं, नाहिदा का का इकॉनमी रेट 5.76 का है।
इनके अलावा मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, राबेया खान और फाहिमा खातून के ऊपर भी जल्दी विकेट दिलाने की जिम्मेदारी होगी। आपको बता दें कि, बांग्लादेश की ताकत उनकी गेंदबाजी है और ऐेसे में कप्तान निगार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी, ताकि वह भारत की पारी को 120 रन के अंदर रोक सकें।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11
दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर (उप कप्तान), मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून
ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से शुरू हो जाएगा वर्ल्ड कप 2027 का अभियान! रोहित-विराट सहित इन खिलाड़ी के प्रदर्शन पर रहेगी नजर